Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
मिलिए, इन भगवान से जिन्हें प्रसाद में पसंद है शराब
दुनिया में कई विचित्र चीजें होती हैं। लेकिन भारत के लोग जिन अंधविश्वासों और मान्यताओं को मानते है वो तो कल्पना से ही परे है। जब अपने आराध्य भगवान को खुश करने की बात आती है तो भक्त किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसी ही एक भेंट जो भगवान को चढ़ाई जाती है वो है शराब, जी हाँ और इन देवता को भारत के शराबी भगवान कहा जाता है!
इनको खुश करने के लिए लोग शराब की बोतल लाते हैं। जानिए उस मंदिर के बारे में जहां के भगवान को भक्त लोग शराब अर्पित करते हैं!

ये है उज्जैन का मंदिर
काल भैरव मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। यह मंदिर आराध्य देव काल भैरव को समर्पित है, जो कि नगर के रखवाले देवता है। यह मंदिर बद्रसेमन द्वारा बनाया गया था, और हिंदुओं का प्राचीन रहस्यमयी मंदिर है।

भक्त यहाँ भगवान को शराब चढ़ाते हैं
भक्त मंदिर में शराब लाते हैं और उन्हें ‘प्रसाद' दिया जाता है। सबसे रोचक बात है कि यहाँ के भगवान शराब पीते हैं! जब आप यहाँ विजिट करेंगे तो देखेंगे कि रोड पर लोग सार्वजनिक रूप से शराब बेच रहे हैं।

भगवान के बारे में...
हिन्दुत्व में भैरव को शंकर भगवान का भयानक रूप माना जाता है। काल भैरव उन 8 भैरवों में सबसे मुख्य हैं, इसलिए उनकी पूजा की जाती है।

रिसर्च करने वालों को अभी तक इसका पता नहीं चला है!
जो पुजारी मंदिर में काम करते हैं वे बताते हैं कि यहाँ कई अध्ययनकर्ता और वैज्ञानिक आए जिन्होने पता लगाने की कोशिश की कि यह शराब कहाँ जाती है, लेकिन उन्हें इसका कोई उत्तर नहीं मिला, यह सब आज भी रहस्य है। आपके अनुसार यहाँ क्या होता है? कमेन्ट बॉक्स में लिखकर हमें बताएं।



Click it and Unblock the Notifications