Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
इस महिला ने बेहद खास वजह से कराया अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर जॉम्बी थीम फोटोशूट
अपने बच्चे के पहले जन्मदिन को आप भी बहुत यादगार बनाना चाहते होंगें। हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे का पहला जन्मदिन बहुत खास होता है। उसके लिए बर्थ डे पार्टी देना बहुत बड़ा काम होता है और आप उसे उसकी जिंदगी का सबसे बेस्ट जन्मदिन बनाना चाहते होंगें।
लेकिन क्या हो अगर आप अपने बच्चे के जन्मदिन के लिए कोई अनोखी थीम चुन लें और वो भी कुछ हैरान कर देने वाली और डरावनी हो तो ?

आपके इस तरह के आइडिया को सुनकर लोग आपकी सोच पर सवाल उठा सकते हैं और जब आप इस आर्टिकल में बताए गए बच्चे के पहले जन्मदिन की पार्टी की थीम के बारे में जानेंगें तो आपको भी कुछ ऐसा ही लगेगा।

ये कहानी है कि एमी लुइस की जिसने अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर बहुत बड़ी और शानदार पार्टी दी वो भी जॉम्बी थीम केक की। इस पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हैं तरह-तरह के कमेंट दिए जैसे कि - घृणित, आक्रामक। ये सब शब्द लोगों ने इस बच्चे के जन्मदिन की पोस्ट पर इस्तेमाल किए थे।
इस बच्चे की मां ने जॉम्बी थीम केक चुनने और उसके बेटे का फोटो शूट करवाने का कारण जानकर आपका दिल पिघल जाएगा।

बच्चे के जन्म के समय डॉक्टरों ने लुइस को कहा था कि नाल अलग हो गई है और बच्चे के दिल की धड़कन नहीं चल रही है। डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से उसके बेटे को उसके गर्भ से बाहर निकाला था और बाहर आकर ना तो वो रोया और ना ही उसका दिल काम कर रहा था। डॉक्टरों ने तुरंत उसे देखा और उस समय उसके दिल की धड़कन नहीं चल रही थी।
ये कपल मान चुका था कि उनका बेट मर चुका है लेकिन डॉक्टरों ने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। लुइस बताती हैं कि डॉक्टरों ने मेरा हाथ दबाया और उसे मेरी भावनाएं जाहिर करने की कोशिश की। ये सब बहुत पीड़ा दायक था।
मैं समझ नहीं पा रही थी कि ये सब क्या हुआ। मैं तो अपने आने वाले बच्चे का इंतजार कर रही थी और वो मर चुका था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उस नन्हे से बच्चे ने जिंदगी से अपनी जंग जारी रखी।

वो 31 अक्टूबर यानि की हैलोविन पर वापिस आ गया। वो उसकी जिंदगी के सबसे लंबे और पीड़ादायक 13 मिनट थे।
लुइस कहती हैं कि जब मैंने पहली बार उसे पकड़ा था तो पूरी दुनिया जैसे धुंधला सी गई है। जो बच्चा मरकर वापिस आया हो और चमत्कार हो गया हो उसके पहले जनम दिन पर जॉम्बी थीम से बेहतर और क्या हो सकता है।
इसी वजह से लुइस ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन के लिए जॉम्बी थीम को चुना।



Click it and Unblock the Notifications