Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
300 से भी ज्यादा बार डिज़नी जा चुका है ये परिवार
बार-बार डिज़नी लैंड जाने वाले लोग कितने भाग्यशाली होंगे ना ? कई लोगों का तो डिज़नीलैंड जाना सपना ही रह जाता है जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैा जो 300 से भी ज्यादा बार डिज़नीलैंड जाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।
आज हम आपको एक ऐसे परिवार से मिलवाने जा रहे हैं जो हर वीकएंड पर डिज़नीलैंड घूमने निकल जाता है। इन चार लोगों का परिवार अब तक 300 से भी ज्यादा बार डिज़नीलैंड की सैर कर चुका है और अब तक ये सिलसिला जारी है।

तो चलिए जानते हैं इस परिवार की हर वीकएंड डिज़नीलैंड जाने की कहानी के बारे में।
रुवलकाबा परिवार कैलिफोर्निया में डिजनीलैंड के पास ही स्थित नोरवॉक शहर में रहता है। इस वजह से वो अनाहेइम में स्थित डिज़नी पार्क हफ्ते में एक बार जरूर जाते हैं।
ये परिवार जब भी डिज़नीलैंड जाता है तो अलग-अलग किरदारों के कपड़ों में तैयार होकर जाता है। मां जेनिफर ये सब आउटफिट खुद बनाती हैं।
ये सब तब शुरु हुआ जब जेनिफर ने सिलाई सीखी। अब तक वो अपने 6 साल की बेटी रिले के लिए 60 से ज्यादा कॉस्ट्यूम और दो साल के बेटे लिआम के लिए 20 से ज्यादा कॉस्ट्यूम बना चुकी है। ये सब आउटफिट्स उनके पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर के होते हैं।
जेनिफर बताती हैं कि वो एक लोकल शॉप से सस्ते में कपड़ा खरीदकर खुद ये ड्रेस बनाती हैं ताकि कुछ पैसों की बचत भी हो जाए।
जब से जेनिफर ने अपनी तैयार की गई तस्वीरों को पोस्ट करना शुरु किया है तभी से लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और अब वो अपने डिज़नी कॉस्ट्यूम बिजनेस से पैसा कमा रही है।
भले ही अब ये परिवार बिजनेस में व्यस्त हो लेकिन फिर भी ये लोग हर हफ्ते डिज़नी जाने का प्लान जारी रखेंगें।
इस क्रेजी फैमिली के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके हमें जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
