Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अमेजन कस्टमर ने गोबर केक खरीदकर और खाकर किया रिव्यू, स्टोरी हुई वायरल
कई बार इंसान की कुछ छोटी-छोटी गलतियां बेहद हास्याप्रद स्थिति पैदा कर देती हैं और इंटरनेट की दुनिया में फिर उसे वायरल होते देर नहीं लगतीं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को भी मिला। जब एक व्यक्ति ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से एक गोबर के केक या उपले खरीदें और उन्हें धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल करने की जगह उन्हें खाया। इतना ही नहीं, उस व्यक्ति ने वेबसाइट के रिव्यू ऑप्शन में जाकर अपनी समीक्षा भी दी। जिसके बाद यह खबर वायरल हो गई।

क्या है स्टोरी
डॉ संजय अरोड़ा, एक ट्विटर यूजर ने देखा कि एक व्यक्ति ने अमेजन से गोबर के केक या कंडे खरीदने के बाद उन्हें पूजा या हवन में इस्तेमाल करने की जगह उसे खाया और साइट पर उसका रिव्यू भी किया। बता दें कि गाय के गोबर के कंडों को पूजा या हवन आदि में इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद संजय अरोड़ा ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। उन्होंने अपनी पोस्ट में दो स्क्रीनशॉट शेयर किए। जिसमें एक स्क्रीनशॉट प्रॉडक्ट का था, जबकि दूसरा उस व्यक्ति द्वारा किए गए रिव्यू का था। अपने इस ट्वीट में डॉक्टर संजय अरोड़ा ने लिखा- ये मेरा इंडिया, आई लव माई इंडिया।

क्या लिखा था रिव्यू में
इस रिव्यू में व्यक्ति ने अपना नाम उजागर नहीं किया। लेकिन प्रॉडक्ट का रिव्यू करते हुए उसने लिखा-बेहूदा टेस्ट। उस व्यक्ति ने लिखा कि जब उसने गोबर के केक या कंडों को खाया, तो उसका टेस्ट बहुत ही बुरा था। इसके अलावा, उसने यह भी कहा कि गाय के गोबर के केक स्वाद में कीचड़ हैं।

वेबसाइट पर दी गई हैं डिटेल
इस इंसान का नाम भले ही किसी को ना पता चला हो, लेकिन उसकी बेवकूफी के कारण वह इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, हर व्यक्ति को इस बात की जानकारी होती है कि गाय के गोबर के कंडों को बेहद शुद्ध माना जाता है, इसलिए पूजा या हवन के लिए यह एकदम सही ऑप्शन है। इसके अलावा, अमेजन वेबसाइट पर भी प्रॉडक्ट डिस्क्रिप्शन में इसकी पूरी जानकारी दी गई है। अमेजन ब्रांड पर दिए गए उत्पाद के विवरण के अनुसार, दैनिक हवन, पूजन और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए 100 प्रतिशत शुद्ध और मूल गाय का गोबर केक। उचित देखभाल और प्रक्रिया के साथ भारतीय गाय के मूल गोबर से बना। पूरी तरह से सूखा, नमी मुक्त और ठीक से जलता है। इसका उपयोग वातावरण को शुद्ध करने और कीड़ों और कीड़ों को हटाने के लिए भी किया जा सकता है। 5 इंच व्यास के साथ गोल आकार, संभालने और भंडारण के लिए आसान। लंबा शेल्फ-लाइफ। इस तरह अगर विवरण को ध्यान से पढ़ा जाए तो यह पता चलता है कि इसे जलाकर इस्तेमाल किया जाता है ना कि खाकर।



Click it and Unblock the Notifications
