Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
#IAmABlueWarrior: ब्लू रिबन योद्धा 'जोश' के साथ करेंगे कोविड संकट में मदद
कोविड वायरस ने देश को बुरी तरह से झकझोर दिया है, तब ऐसे समय में सामने आए हैं 'Blue Ribbon' योद्धा। इस संकट की घड़ी में नवीनतम पहल की शुरुआत शॉर्ट वीडियो एप Josh ने 'Blue Ribbon Initiative - #IAmABlueWarrior' के जरिए की है। इसकी मदद से कोविड से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी। 18 जून 2021 तक चलने वाले कैंपेन 'Blue Ribbon' के साथ मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर Clinton Cerejo भी जुड़ चुके हैं। आइए जानते हैं आप कैसे बन सकते हैं ब्लू रिबन योद्धा।
'Blue Ribbon' का लक्ष्य
जोश के 'Blue Ribbon' का लक्ष्य महामारी में बुरी तरह प्रभावित हुए लोगों के बीच जागरूकता और संभव मदद पहुंचाना है। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोविड वॉरियर को भी सहयोग दिया जाएगा। जोश एप के यूजर द्वारा सोशल मीडिया पर बनाए वीडियो के जरिये इस कैंपेन को मदद मिलेगी। सोशल मीडिया पर मौजूद क्रिएटर्स के लिए ये एक बेहतरीन मौका है। आप इस शॉर्ट वीडियो एप के जरिये आसानी से इस शानदार मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।
अपनी तरह की इस खास पहल के जरिए एकत्रित राशि को पीएम केयर्स फंड (प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति निधि) में दान किया जाएगा।
मौजूदा समय में हमने देखा है कि सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोगों ने कोविड19 के बारे में जरूरी सूचना पहुंचा कर इसके प्रसार को रोकने और इससे लड़ने में मदद की है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जोश एप सोशल मीडिया की मशहूर हस्तियों को 'Blue Ribbon' पहल में साथ लेकर आया है।
फेमस म्यूजिक कंपोजर और सिंगर Clinton Cerejo भी 'Blue Ribbon' के साथ एक खास अंदाज में जुड़े हैं। कोक स्टूडियो गीत 'मदारी' और दूसरे कम्पोज़िशंस के लिए महशूर क्लिंटन सेरेजो जल्द ही जोश पर एक खूबसूरत वीडियो 'दिल से जोड़ें' शेयर करने वाले हैं जो लोगों के बीच में जागरूकता के साथ उम्मीद की आस भी जगाएगा।
यहां देखें वीडियो:
ये रहा जोश एप पर चल रहा #IAmABlueWarrior चैलेंज
जोश एप के यूजर्स के लिए ये एक शानदार मौका है। अपनी क्रिएटिविटी के जरिए आप एक सामजिक मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं और अपने फेवरेट स्टार की तरह लोगों की मदद कर सकते हैं। जानना चाहते हैं कि जोश के #IAmABlueWarrior चैलेंज में हिस्सा कैसे लेना है?
जोश एप यूजर Blue Ribbon के लिए इन आठ टॉपिक को ध्यान में रखकर वीडियो बना सकते हैं:
डबल मास्क की जरूरत
वैक्सीन को लेकर जागरूकता
COVID-19 से जुड़े फैक्ट्स
सोशल डिस्टन्सिंग
सैनिटाइजेशन का महत्व
COVID-19 हाईजीन
घर पर रहें, सुरक्षित रहें
ऑक्सीजन को लेकर जागरूकता
न भूलें ये हैशटैग
अपने वीडियो में जरूर करें इस हैशटैग का इस्तेमाल: #IAmABlueWarrior
इस हैशटैग के जरिए फंड के लिए एकत्रित राशि का ट्रैक रखने में मदद मिलेगी।
प्रोफाइल फोटो हो खास
इस चैलेंज में हिस्सा लेने वाले क्रिएटर्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की फोटो को बदलकर इस कैंपेन का लोगो लगाएं।
ये बुरा वक्त भी टल जाएगा। बस आप लोगों के साथ की जरूरत है। जोश के साथ आप इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपने दोस्तों को भी इसमें शामिल करें ताकि देश के हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा सके। Blue Warrior बनने के लिए क्या आप तैयार हैं?



Click it and Unblock the Notifications

