Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Sun Halo: सूरज की चमकीली अंगूठी ने सबको किया हैरान, क्या आपने किया इस आसमानी घटना का दीदार
आसमान की तरफ नजर उठाकर देखने वाला हर शख्स उस वक्त हैरान हो गया जब उसे सूरज के चारों ओर सतरंगी घेरा दिखाई दिया। बैंगलोर में नजर आने वाली इस आसमानी घटना के बाद ट्विटर पर इसकी अतरंगी तस्वीरें वायरल होने लगी। हम में से कई लोग सूर्योदय और सूर्यास्त की खूबसूरत तस्वीरों को कैमरे में कैद करने के लिए बेचैन रहते हैं, मगर इस आकाशीय घटना ने सूर्य के एक अलग ही खूबसूरत पहलू का दीदार करा दिया। इसमें सूरज को घेरे हुए इन्द्रधनुष नजर आ रहा है। जानते हैं सूर्य के सतरंगी घेरे के बारे में जिसे Sun Halo या रेनबो रिंग ऑफ़ सन भी कहा जाता है।

कैसे बना ये इंद्रधनुषी घेरा?
आमतौर पर बारिश के दौरान वातावरण में मौजूद पानी की बूंदों से इंद्रधनुष बनने की घटना होती है। यह सूर्य की किरणों के पानी की बूंदों में पड़ने के बाद उसके विकिरण की वजह से होती है।
ठीक इसी तरह पृथ्वी से लगभग 5 से 6 किमी दूर वातावरण में कई बार बारिश के मौसम में आइस क्रिस्टल बनते हैं, जो हैक्सागोनल (छह साइड) आकार में होते हैं।
सूर्य की किरणें क्रिस्टल पर पड़ने के बाद दोनों में 22 डिग्री का अंतर आ जाता है और जब इसे धरती से देखा जाता है तो रेनबो की ही तरह सूर्य के चारों ओर रिंग सा नजर आता है। कई बार इसमें 46 डिग्री का भी अंतर आता है, जिससे दूसरे तरह का रेनबो बनता है।

सूरज ने लगाई कचहरी
बड़े-बुजुर्गों के पास इस तरह की आकाशीय घटनाओं से जुड़े कई किस्से और कहानियां भी मौजूद होती हैं। उनकी मानें तो सूर्यदेव सभी ग्रहों के राजा हैं और वो जब अपनी कचहरी लगाते हैं तब बाकि सभी ग्रह उनके आरो-चारों आकर बैठ जाते हैं। इसकी वजह से सूर्य एक चमकीले घेरे में नजर आता है। इस तरह की सभा लगाकर वो आपस में अपने साम्राज्य की कुशलता पर चर्चा करते हैं।

पहले भी दिख चुका है ऐसा नजारा
ये पहला मौका नहीं है जब आसमान में Sun Halo इफेक्ट देखने को मिला हो। लोगों की मानें तो पहले भी वो सूर्य के इस रूप को देख चुके हैं। साल 2021 में ये बैंगलोर में नजर आया है जिसके बाद से इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। ऐसे बहुत ही कम मौके आते हैं जब इस तरह की आकाशीय घटना का गवाह बनने का मौका मिलता है। प्रकृति ने लोगों को इस तरह के दुर्लभ दृश्य का अनुभव करने का अवसर दिया है।



Click it and Unblock the Notifications
