Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अलर्ट! पब्लिक प्लेस पर पेशाब करने वाले सावधान, ये दीवार आपको कर देगी शर्मिदा!
पब्लिक प्लेस पर पेशाब करने वाले अब संभल जाएं, अगर उन्होंने दीवारों के ऊपर मूत्र त्यागा तो दीवार माफ करने वाली नहीं हैं, बल्कि उल्टा आपका मूत्र आप पर ही फेंक देगी। ये उन लोगों के लिए वॉर्निंग हैं जो किसी भी दीवार के कोने में जाकर मूत्र त्याग कर देते हैं। भारत में तो ये आम है और सार्वजनिक स्थानों पर यूरीन पास करने वाले इसे अपना अधिकार समझते हैं। खास तौर से वहां पर जहां पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा होता है कि 'यहां पर पेशाब करना मना है', और उस दीवार पर जाकर तो वो खासतौर से मूत्र त्याग करने का आनंद लेते हैं। लेकिन अब एक ऐसा पेंट उन दीवारों पर चढ़ाया जा रहा है, जिसकी मदद से मूत्र त्याग करने वाले का पेशाब वापस उसी पर गिर जाएगा, यानि कि वो शख्स अपने ही मूत्र से भीग सकता है।

लंदन प्रशासन एंटी-पी पेंट का इस्तेमाल कर रहा
फिलहाल ये भारत में नहीं बल्कि लंदन की दीवारों को इस रंग से रंगा जा रहा है। यहां भी भारत की तरह ही सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब की समस्या लगातार बनी हुई है। इस समस्या से निपटने के लिए लंदन प्रशासन एंटी-पी पेंट का इस्तेमाल दीवारों पर पेंट करवा रहा है।
लंदन के जिले सोहो में इसकी शुरूआत हो गई है। बार, रेस्टोरेंट, मूवी हॉल, सार्वजनिक वॉल्स, व अपार्टमेंट में भी इस स्पेशल एंटी-पी पेंट का यूज किया जा रहा है।

जर्मनी में सार्वजनिक दीवारों को पेशाब से बचाने के लिए हुई थी शुरूआत
साल 2015 में इस एंटी-पी पेंट से दीवारों को रंगने की शुरूआत जर्मनी के हैमबर्ग शहर से हुई। जहां की दीवारों पर ये सुपर हाइड्रोफोबिक पेंट किया गया था। यहां पर भी भारत की तरह लोग सार्वजनिक स्थानों पर मूत्र त्याग करते थे। इन दीवारों पर पेंट के साथ ही वॉर्निंग भी लिखी जाती है। ‘यहां पेशाब ना करें वरना हम तुम्हारे ऊपर पेशाब करेंगे।'

क्या भारत में भी एंटी पी-पेंट का इस्तेमाल हो सकता हैं ?
इस तरह की एंटी पी-पेंट की भारत की सार्वजनिक दीवारों को बहुत आवश्यकता है। क्योंकि ये पेंट मूत्र को वापस बाउंस करता है, जिसकी वजह से मूत्र त्याग करने वाले पर ही उसका पेशाब वापस आ जाएगा, इससे उसको शर्मिदगी उठानी पड़ेगी। भारतीय अधिकारी इस एंटी-पी पेंट से दीवारों को रंगने के बारें में विचार कर सकते हैं। एंटी पी पेंट से दीवार रंगने से बहुत कम लोग उन दीवारों पर दोबारा से पेशाब करेंगें, क्योंकि उनको इसका नतीजा पता होगा।

भारत में सिर्फ दीवारों पर ही नहीं कहीं भी कर देते हैं मूत्र विसर्जन
भारत में एक समस्या ये भी है कि यहां पर लोग दीवारों के साथ ही कूड़ेदान में, पेड़ों के ऊपर, सड़क के किनारे, पानी में, किसी भी कोने पर जहां दीवार ना भी हो वहां भी मूत्र त्याग कर देते हैं। ऐसे में भारत जैसे देश में जहां पर इस तरह से खुले में पेशाब करना मर्द अपना अधिकार समझते हैं। काम नहीं कर सकता है। जब तक मानसिकता में बदलाव नहीं होगा, स्वच्छ भारत की प्रेरणा नहीं होगी, साफ-सफाई के बारें में विचार नहीं करेंगे, और सबसे महत्वपूर्ण ये कि स्त्री का सम्मान नहीं करेंगे। तब तक इस तरह के लोग सार्वजनिक स्थलों पर मूत्र त्याग करना अपना कर्तव्य समझते रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
