Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गंदगी उठाने वालों के लिए दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर कर रतन टाटा छाए- सोच बदल कर रख देगा ये अंदाज
बिजनेसमैन रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दिल को छू लेने वाला वीडियो टाटा ट्रस्ट की पहल मिशन गरिमा का हिस्सा है। मिशन गारिमा सफाई कर्मचारियों के लिए हैं।
मिशन गारिमा स्वच्छता कार्यकर्ताओं के लिए है। जो हर दिन बहुत बुरे हालात में काम करते है ताकि देश का कचरा साफ हो सकें, मिशन गारिमा उन कर्मचारियों को साफ, सुरक्षित और काम करने के लिए अच्छी जगह दिलाने में मदद करेगा।

मिशन गारिमा ने एक पहल शुरु किया है जिसके तहत अपील की जाएगी की इन मेहनती पुरुषों और महिलाओं के काम कम करने के लिए सुखा और गिला कचरा अलग अलग रखा जाए, जिसके बाद बाद टाटा ग्रुप के चैयरमेन रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर तीन मिनट का वीडियो शेयर किया हैं। चलिए जानते है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में
वीडियो में स्कूल छात्र स्टेज पर सबको संबोधित करते हुए कहता है कि मेरा बाबा देश चलाता है। बच्चे की ये बात लोग समझ नहीं पाते है जिसके बाद स्कूल छात्र कहता है कि उसके पिता राजनेता नहीं है ना ही डॉक्टर, पुलिस या फिर आर्मी के जवान नहीं है, बच्चा कहता है कि अगर मेरे बाबा काम पर नहीं जाएंगे तो देश का हर घर का काम रुक जाएगा, मेरे बाबा वो काम करते हैं जो कोई पिता नहीं करना चाहेगा. इसके बाद वीडियो में दिखाया जाता है कि सफाई कर्मचारी नाले में घुसता हैं।
स्कूल छात्र कहता है कि देश के लोग सूखा और गीला कचरा अलग अलग नहीं करते हैं, इसलिए मेरे बाबा को गटर में उतरना पड़ता है, खुद को जोखिम में डालना पड़ता है, छात्र आगे कहता है कि कभी कभी लगता है कि मेरे बाबा बीमारी से हार जाएगा फिर कभी मेरा बाबा घर लौटकर नहीं आएगा, मेरे बाबा को बचाओ। इस देश को मेरे बाबा से मत चलवाओ।
उद्योगपति रतन टाटा ने यह वीडियो 18 फरवरी को शेयर किया था। अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके है। सोशल मीडिया पर रतन टाटा के इस पहल को काफी पसंद किया जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
