Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
The Origin of Food: भारत में मशहूर राजमा है विदेशियों की देन, जानें कैसे पहुंचा था हिंदुस्तान
The Origin of Rajma : राजमा और चावल खाना किसी का फेवरेट फूड कॉम्बों होता है, इसे खाने के शौकीन इसे खूब चाव से खाना पसंद करते हैं। वैसे राजमा की गिनती दालों में नहीं फलियों में होती है क्योंकि असल में यह फलियों से निकले एक तरह के बीज है, जो सब्जी के रूप में प्रयोग होते हैं।
पत्थर की तरह सख्त राजमा जब पकाया जाता है तो अंदर से यह एकदम मक्खन की तरह मुलायम हो जाता है। इसी तरह एक चीज और है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे कि आपका फेवरेट राजमा भारतीय मूल का नहीं है बल्कि ये विदेशियों की देन है। जी हां, फूड एक्सपर्ट के अनुसार राजमा का इतिहास 7,000 वर्षो पुराना है। हजार मील तक यात्रा कर चुका है राजमा और इसे कई संस्कृतियों में इसे मुख्य भोजन के रूप में अपनाया गया है।
आइए जानते हैं कि कैसे ये भारत में पहुंचा और पॉपुलर हो गया।

मैक्सिको से आया भारत
राजमा का इतिहास हजारों साल पुराना है. भारत में भी यह हजारों सालों से खाया जा रहा है, लेकिन इसका उत्पत्ति स्थल भारत नहीं है। राजमा दक्षिण व मध्य अमेरिका की मूल उत्पत्ति है। करीब 7,000 साल पहले दक्षिणी मेक्सिको और पेरू में इसकी खेती की गई. बाद में इसकी वैरायटी बढ़ती चली गई। पुर्तगाली इसे यूरोप लेकर गए।
फिर ये यहां से दक्षिणी पश्चिमी तटों से होता हुआ भारत पहुंचा। कहते हैं कि राजमा सैंकड़ों साल पुराना है और तब से लेकर अब तक ये जितना भारत में पॉपुलर है, उतना शायद पश्चिमी देशों में भी नहीं है। इसकी एक किस्म सफेद राजमा को आप लोबिया के तौर पर भी जानते हैं।
कहां-कहां होती है खेती
भारत के उत्तरी हिस्से में कहा जाता है बेस्ट क्वालिटी का राजमा होता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू के अलावा हरियाणा में भी इसकी खेती होती है। जम्मू के रामबन में लोग राजमा को बड़े चाव के साथ खाते हैं और अनार की चटनी के साथ इसे सर्व किया जाता है। जम्मू के डोडा जिले की चिंता वैली का राजमा आज दुनियाभर में मशहूर है। यहां का राजमा आकार में छोटा होता है और इसका स्वाद हल्का सा मीठा होता है। इसके अलावा कर्नाटक के कुछ भाग और तमिलनाडु व आंध्रप्रदेश में उगाया जाता है।

यहां है खूब फेमस
राजमा मसाला भारत के उत्तरी राज्यों के साथ-साथ पाकिस्तान में भी एक लोकप्रिय व्यंजन है। इसके अलावा ये नेपाल का भी मुख्य और नियमित भोजन का हिस्सा है।
एक कप उबले हुए राजमा की न्यूट्रिशियन वेल्यू
एक 100 ग्राम उबले हुए राजमा बीन्स में लगभग 140 कैलोरी, 5.7 ग्राम प्रोटीन, 5.9 ग्राम वसा और 18 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।



Click it and Unblock the Notifications