Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Bal Gangadhar Tilak: बाल गंगाधर तिलक के विचारों में छिपे हैं सफलता और संघर्ष के मूल मंत्र
Bal Gangadhar Tilak Influential Quotes : बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को हुआ था और उनका निधन 1 अगस्त 1920 को हुआ। वे एक भारतीय राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, शिक्षक, वकील और महान स्वतंत्रता सेनानी थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अंग्रेजों ने उन्हें "भारतीय अशांति का जनक" कहा था। तिलक स्वराज के पहले प्रबल पक्षधर थे और उनका प्रसिद्ध नारा था, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।" उन्होंने 'केसरी' (मराठी) और 'मराठा' (अंग्रेज़ी) नामक अखबारों की शुरुआत की जो जनजागृति का माध्यम बने।
तिलक ने जनता को जोड़ने के लिए गणेशोत्सव और शिवाजी महोत्सव की शुरुआत की। मांडले जेल में लिखी उनकी पुस्तक 'गीता रहस्य' भगवद्गीता की व्याख्या पर आधारित है और उनकी सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में से एक मानी जाती है। आज पुण्यतिथि पर पढ़ें बाल गंगाधर तिलक के प्रेरक विचार, पाएं नई प्रेरणा।

Top 10 Motivational Quotes by Bal Gangadhar in Hindi
1. हम हमारे सामने सही रास्ते के प्रकट होने के इंतजार में अपने दिन खर्च करते हैं, लेकिन हम भूल जाते हैं कि रास्ते इंतजार करने के लिए नहीं, बल्कि चलने के लिए बने हैं।
2. प्रातः काल में उदय होने के लिए ही सूरज संध्या काल के अंधकार में डूब जाता है और अंधकार में जाए बिना प्रकाश प्राप्त नहीं हो सकता।
3. एक बहुत प्राचीन सिद्धांत है कि, ईश्वर उन्हीं की सहायता करता है, जो अपनी सहायता स्वयं करते हैं।
4. मुश्किल समय में खतरों और असफलताओं से बचने का प्रयास मत कीजिए, वे तो निश्चित रूप से आपके मार्ग में आयेंगे ही।
5. महान उपलब्धियां कभी भी सरलता से नहीं मिलती और सरलता से मिली उपलब्धियां महान नहीं होतीं।
6. कमजोर नहीं बल्कि शक्तिशाली बनें और यह विश्वास रखें की ईश्वर हमेशा आपके साथ है।
7. महान उपलब्धियां कभी भी सरलता से नहीं मिलती और सरलता से मिली उपलब्धियां महान नहीं होतीं।
8. आपका लक्ष्य किसी जादू से नहीं पूरा होगा, बल्कि आपको ही अपना लक्ष्य प्राप्त करना पड़ेगा।
9. मानव स्वभाव ही ऐसा है कि हम बिना उत्सवों के नहीं रह सकते, उत्सव प्रिय होना मानव स्वभाव है। हमारे त्यौहार होने ही चाहिए।
10. आप केवल कर्म करते जाइए, उसके परिणामों पर ध्यान मत दीजिये।
11. कमजोर ना बनें, शक्तिशाली बनें और यह विश्वास रखें की भगवान हमेशा आपके साथ है।
12. आपका लक्ष्य किसी जादू से नहीं पूरा होगा, बल्कि आपको ही अपना लक्ष्य प्राप्त करना पड़ेगा।
13. जीवन एक ताश के खेल की तरह है, सही पत्तों का चयन हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन हमारी सफलता निर्धारित करने वाले पत्ते खेलना हमारे हाथ में है।
14. आप मुश्किल समय में खतरों और असफलताओं के डर से बचने का प्रयास मत कीजिए, वे तो निश्चित रूप से आपके मार्ग में आयेंगे ही।
15. जब लोहा गरम हो तभी उस पर चोट कीजिये और आपको निश्चय ही सफलता का यश प्राप्त होगा।
16. गर्म हवा के झोंकों में जाए बिना, कष्ट उठाये बिना,पैरों मे छाले पड़े बिना स्वतन्त्रता नहीं मिल सकती। बिना कष्ट के कुछ नहीं मिलता।



Click it and Unblock the Notifications











