Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सूरत के व्यापारी ने एयरस्ट्राइक और पीएम मोदी प्रिंट पर तैयार की साड़ी, लेकिन कर बैठे ये भूल
14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जवाब भारत ने एयरस्ट्राइक के जरिए दिया था, जिसमें जाबांज एयरफोर्स पायलटों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जैश-ए-मुहम्मद के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद पाक ने भारत की सीमा में आकर हमला किया और जवाबी हमले में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन पाक की गिरफ्त में आ गए।
हालांकि, पाकिस्तान ने 1 मार्च को अभिनंदन को वापस भारत लौटा दिया। एयरस्ट्राइक के बाद पूरे देशभर में इसका जोश दिखाया दिया, हर किसी ने पीएम मोदी की इस कदम की सराहना की। वहीं गुजरात के शहर सूरत जो कि टेक्सटाइल के लिए जाना जाता हैं, वहां पर एक साड़ी व्यापारी ने एक एयर स्ट्राइक की इस पूरी काहानी को साड़ी में प्रिंट करके मार्केट में उतारा हैं।

सिर्फ चार घंटे में तैयार कर दी साड़ी
सूरत के कपड़ा व्यापारी विनोद कुमार सुराणा जैन ने सिर्फ 4 घंटे में एक एयर स्ट्राइक प्रिंट की साड़ी बनाकर तैयार कर दी है। 6 मीटर लम्बी साड़ी में एयर स्ट्राइक में इस्तेमाल किया गया मिराज 2000, सैनिक और पीएम मोदी की फोटो के प्रिंट नजर आ रहे हैं। व्यापारी विनोद ने बताया कि वैसे एक साड़ी को बनाने में करीब 7 दिन लगते है लेकिन इस साड़ी को सिर्फ 4 घंटे में बनाकर उन्होंने तैयार कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक करीब 2000 तक ऑर्डर आ चुके हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक साड़ी
इस साड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही हैं, व्यापारी विनोद ने बताया कि जैसे ही दूसरे सर्जिकल स्ट्राइक की खबर मिलते ही उन्हें इस साड़ी को बनाने का ख्याल आया और इस पर सर्जिकल स्ट्राइक लिखा भी हुआ है।

कर बैठे एक गलती
हालांकि सर्जिकल स्ट्राइक वाली प्रिटेंड साड़ी की फोटो, सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन फोटो वायरल होते ही, ट्वीटर यूजर ने इस साड़ी की प्रिंट में एक बहुत बड़ी खामी पकड़ ली हैं। जिसके वजह से अब इस साड़ी को सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा हैं।
दरअसल इस साड़ी की मेकिंग के दौरान इसमें इंडियन आर्मी की जगह यूएस आर्मी की फोटोज के प्रिंट करवाया गया है। जिसके बाद कई यूजर्स ने एयरस्ट्राइक प्रिंट वाली साड़ी पर अपने कमेंट से स्ट्राइक कर दिया।
शहीदों के परिवार के देंगे मुनाफा
सूरत के कपड़ा व्यापारियों ने अपनी देशभक्ति को दर्शाने के लिए ये कदम उठाया है। व्यापारियों का कहना है कि इन साड़ियों से मिले मुनाफे को पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों के परिवार को दान करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
