Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
कौन है कैप्टन गीतिका कौल, जो सियाचिन में तैनात होने वालीं पहली महिला चिकित्सा अधिकारी बनीं
Who is Army Doctor Geetika Koul: भारतीय सेना ने पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे और ठंडे स्थान सियाचिन में किसी महिला डॉक्टर की तैनाती की है। सियाचिन में कैप्टन गीतिका कौल को तैनात किया गया है, जो यहां तैनाती पाने वाली पहली महिला चिकित्सा अधिकारी बन गई हैं। 'फायर एंड फ्यूरी' कोर ने इसकी जानकारी दी है।

कौन हैं गीतिका कौल?
कैप्टन गीतिका कौल भारतीय सेना में स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की मेडिकल ऑफिसर हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सियाचिन बैटल स्कूल में कठिन प्रशिक्षण के बाद हासिल की है। गीतिका को मेडिकल ऑफिसर बनने से पहले कई कठिन ट्रेनिंग से होकर निकलना पड़ा है। गीतिका ने ऊंचाई पर चढ़ना, जीवित रहने का कौशल, और अत्यधिक परिस्थितियों में काम करने के लिए जरूरी विशेष चिकित्सा प्रक्रियाएं हासिल की हैं। कैप्टन गीतिका कौल को उस सियाचिन में तैनात किया गया है जहां तापमान हमेशा माइनस में रहता है। भारतीय सेना ने साल 1984 में सियाचिन को अपना मिलिट्री बेस कैंप बनाया था।
ऐसा है सियाचिन
सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है। यह भारत और पाकिस्तान के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसका विस्तार हिमालय की काराकोरम रेंज के पूर्वी भाग में समुद्र तल से करीब 5753 मीटर यानी 20 हजार फीट की ऊंचाई तक है। यहां से भारतीय सेना के जवान लेह, लद्दाख और चीन पर पैनी नजर रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
