Latest Updates
-
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
Zohran Mamdani: कौन हैं जोहरान ममदानी? भारतीय मूल के पहले मुस्लिम मेयर, जिन्होंने न्यूयॉर्क में रचा इतिहास
Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क सिटी की सियासत में इस बार कुछ खास हुआ है। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। 34 वर्षीय ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम, दक्षिण एशियाई और अफ्रीकी मूल के मेयर बन गए हैं। उनकी जीत आसान नहीं थी। उन्हें एक ओर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी झेलनी पड़ी, जिन्होंने कहा था कि ममदानी की जीत पर न्यूयॉर्क को फंड नहीं दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, ममदानी को अपने प्रतिद्वंदियों निर्दलीय एंड्रयू क्युओमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लिवा के साथ-साथ टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन इन सबके बावजूद जोहरान ने लोगों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि ममदानी न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के सदस्य हैं और खुद को एक डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट के रूप में पहचानते हैं।

ममदानी की विक्ट्री स्पीच के बाद बजा 'धूम मचाले'
अपनी जीत का भाषण देने के बाद जब जोहरान ममदानी मंच से उतरे, तो लोकप्रिय हिंदी गाना 'धूम मचाले' बज रहा था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर नेटिज़न्स अपनी प्रतिक्रिया दे थे हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा, "ज़ोहरान ममदानी धूम मचाले धूम गाने पर चलने वाले न्यूयॉर्क शहर के पहले निर्वाचित मेयर बन गए हैं।" एक अन्य ने लिखा, "ज़ोहरान ममदानी ने अपने विजय भाषण का अंत धूम मचाले गाकर किया।।। ये मेरे मेयर हैं..."
Mamdani ended his speech with Dhoom Machale 😭😫 pic.twitter.com/21TBjSbk26
— L (@rebrandthisshi) November 5, 2025
कौन हैं जोहरान ममदानी?
जोहरान क्वामे ममदानी का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था। उनके पिता महमूद ममदानी अफ्रीकी राजनीति और इतिहास के जाने-माने विद्वान हैं, जबकि उनकी मां प्रसिद्ध भारतीय फिल्मकार मीरा नायर हैं, जिन्होंने 'मॉनसून वेडिंग' और 'द नेमसेक' जैसी फिल्में बनाई हैं। जोहरान का बचपन कई देशों में बीता। उनका परिवार पहले युगांडा, फिर दक्षिण अफ्रीका और आखिर में न्यूयॉर्क चला आया। उन्होंने अपनी पढ़ाई ब्रॉन्क्स हाई स्कूल ऑफ साइंस और बोडोइन कॉलेज से पूरी की। कॉलेज के दिनों में ही वे सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सक्रिय हो गए थे और फिलिस्तीन में न्याय के लिए छात्रों (Students for Justice in Palestine) नामक संगठन की सह-स्थापना की।
2017 में किया राजनीति में प्रवेश
साल 2017 में जोहरान ने डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका (DSA) से जुड़कर राजनीति की दुनिया में कदम रखा। तीन साल बाद, यानी 2020 में उन्होंने क्वींस के 36वें जिले से डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीतकर राज्य विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद 2022 और 2024 में वे निर्विरोध चुने गए। अब तक 20 से ज्यादा विधेयक पेश कर चुके जोहरान अपनी सादगी और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे हिंदी भी अच्छी बोल लेते हैं और अपने चुनाव प्रचार में भारतीय मतदाताओं से जुड़ने के लिए हिंदी का इस्तेमाल करते हैं।
पत्नी रामा दुवाजी बनीं ताकत की वजह
जोहरान की जीत के पीछे उनकी पत्नी रामा दुवाजी का भी बड़ा हाथ रहा। 28 साल की रामा पेशे से आर्टिस्ट हैं और उन्होंने जोहरान के पूरे कैंपेन की विजुअल आइडेंटिटी डिजाइन की थी। उन्होंने शहर की ऊर्जा और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मेट्रोकार्ड येलो, मेट्स ब्लू और फायरहाउस रेड जैसे रंगों का उपयोग किया, जिससे कैंपेन को एक अलग पहचान मिली। रामा का जन्म टेक्सास में हुआ और वे दुबई व कतर में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्ससे मास्टर्स किया है। दोनों की मुलाकात 2021 में डेटिंग ऐप Hinge पर हुई थी और 2024 में उन्होंने शादी कर ली।



Click it and Unblock the Notifications