Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
World Smile Day 2023: जानें क्या है वर्ल्ड स्माइल डे का इतिहास, 6 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है ये दिन?
World Smile Day 2023: चेहरे का सबसे खुबसूरत श्रृंगार उसकी मुस्कान को माना जाता है। किसी की चेहरे की मुस्कान किसी का पूरा दिन बना देती है। मुस्कान महज़ एक भाव नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थय और शारीरिक सेहत के लिए भी अच्छी होती है।
हर वर्ष 6 अक्टूबर को विश्व मुस्कान दिवस यानी 'वर्ल्ड स्माइल डे' मनाया जाता है। इस दिन हंसी की अहमियत को बताया जाता है और अधिक से अधिक लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की जाती है। जानते हैं इस दिन के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से-

स्माइल डे का इतिहास
विश्व मुस्कान दिवस का आरम्भ मेसाचुसेट्स के व्यावसायिक कलाकार हार्वे बॉल द्वारा किया गया था। उन्होंने वर्ष 1963 में फेमस स्माइली चेहरे का प्रतीक बनाया था। वर्ल्ड स्माइल डे सबसे पहली बार 1999 मनाया गया। इस दिन के पीछे आपस में प्रेम से पेश आने का सन्देश देना था। इसके बाद से ही हर वर्ष अक्टूबर के पहले शुक्रवार को विश्व मुस्कान दिवस मनाए जाने की परम्परा की शुरुआत हुई।
विश्व मुस्कान दिवस का महत्व
इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य मानवता और सद्भाव को बढाने का होता है। इस्क्के पीछे यह विचार होता है कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाकर हम इस विश्व को एक बेहतर जगह बना सकते हैं। इस दिन सकार्ताम्क सन्देश और हंसी मज़ाक के चुटकुले साझा करने चाहिए, जिससे आप अपने परिजनों और दोस्तों के चेहरे पर भी एक मुस्कान की चमकान ला सकें।
कुछ खूबसूरत सन्देश
1.
आप यूं ही मुस्कुराते रहें
खुशियों के लम्हे सजाते रहें
गम आए न कभी जीवन में
आप इतनी दुआएं पाते रहें !
हैप्पी वर्ल्ड स्माइल डे!
2.
मदमस्त निगाहों से देख लेना था
अगर हसरत थी आजमाने की
हम तो यूं ही मर जाते
क्या जरूरत थी मुस्कुराने की !
विश्व मुस्कान दिवस की बधाई!
3.
इल्जाम है तुम पर दिल चुराने का,
झुका के आंख सबब क्या है मुस्कुराने का !
हैप्पी वर्ल्ड स्माइल डे 2023
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications