Latest Updates
-
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स -
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा
World Tallest Living Woman :रुमेसा गेलगी का दो बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम हुआ दर्ज
जीवन में कोई भी चीज हमारे लिए खुशी या गम की वजह बनती है, यह पूरी तरह से हमारे दृष्टिकोण पर ही निर्भर करता है। कई बार लोग सब कुछ होते हुए भी दुखी होते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपनी खामियों को ही अपनी स्ट्रेन्थ बना लेते हैं और दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल करते हैं। ऐसा ही कुछ तुर्की की रुमेसा गेलगी के साथ भी हुआ है। उन्होंने अपनी बीमारी को अपनी परेशानी की वजह नहीं बनने दिया, बल्कि पूरी दुनिया में एक ऐसा दर्जा हासिल किया, जो और किसी के पास नहीं है। उन्हें दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का दर्जा मिला है, उनका नाम गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। बता दें कि रुमेसा गेलगी की कुल लंबाई 7 फीट 0.7 इंच अर्थात् 215.16 सेमी है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार रुमेसा गेलगी दुनिया की जीवित सबसे लंबी महिला है।

बीमारी के कारण बढ़ी हाइट
रुमेसा गेलगी की हाइट नेचुरली नहीं बढ़ी है, बल्कि एक बीमारी के चलते उनकी हाइट तेजी से बढ़ने लगी। बता दें कि रुमेसा गेलगी वीवर सिंड्रोम नाम बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक ऐसा सिंड्रोम है, जिसमें लोगों की लंबाई बहुत तेजी से और असामान्य रूप से बढ़ती रहती है। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में तो लोगों की हाइट व शरीर का साइज तो बढ़ जाता है, लेकिन उनके सिर का साइज उस अनुपात में नहीं बढ़ पाता है, जिसके कारण सिर छोटा ही रह जाता है। इसके अलावा, वीवर सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति का दिमाग भी सामान्य तरीके से काम नहीं करता और इसलिए उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

रुमेसा गेलगी भी हर दिन करती हैं परेशानियों का सामना
वीवर सिंड्रोम से पीड़ित अन्य व्यक्तियों की तरह रुमेसा गेलगी को भी हर दिन कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी के चलते उनकी हड्डियों व चलने की क्षमता पर काफी प्रभाव पड़ा है। इसी कारण उनके लिए सामान्य रूप से चल पाना संभव नहीं है। वह कहीं पर भी आने-जाने के लिए व्हीलचेयर या फिर वॉकिंग फ्रेम की मदद लेती हैं।

दो बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हो चुका है दर्ज
वैसे यह पहली बार नहीं है, जब रुमेसा गेलगी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आया हो। इससे पहले भी वह अपना नाम गिनी वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर चुकी हैं। बता दें कि साल 2014 में गेलगी को सबसे लंबी जीवित टीनएजर का खिताब दिया गया था। वहीं, अब 2021 में दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हुआ है।

तुर्की से ही है दुनिया का सबसे लंबा पुरूष
जहां दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला रुमेसा गेलगी तुर्की से है, वहीं यह एक अजीब संयोग है कि दुनिया के सबसे लंबे पुरुष के रूप में अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने वाले सुल्तान कोसेन भी तुर्की से ही है। साल 2018 में उनकी लंबाई 8 फीट 2.8 इंच अर्थात् 251 सेमी मापी गई थी।



Click it and Unblock the Notifications