Latest Updates
-
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
Gold Rate Today: सोने का भाव फिर बढ़ा, 24K, 22K और 18K 10 ग्राम गोल्ड रेट इतना हुआ महंगा - जानें नई कीमत
Gold Price Today; 3 November 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अच्छी हाजिर मांग और डॉलर में कमजोरी के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (3 नवंबर) को घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। वहीं घरेलू रिटेल सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां पर भी सोने-चांदी के भाव में हल्की उछाल दर्ज हुई।

हालिया गिरावट के बाद सोने और चांदी दोनों में कुछ शॉर्ट कवरिंग देखी जा रही है। पिछले दो हफ्तों में घरेलू हाजिर सोने की कीमतों में लगभग 9,400 रुपये या 7 प्रतिशत प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। चांदी में भारी बिकवाली देखी गई है, क्योंकि इसी अवधि के दौरान इसकी कीमतें लगभग 22,000 रुपये या 13 प्रतिशत प्रति किलोग्राम तक गिर गई हैं।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स गोल्ड दिसंबर वायदा शुरुआती कारोबार में लगभग 500 रुपये चढ़कर 1,21,795 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,21,232 रुपये था। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर दिसंबर कैन्ट्रैक्ट 1150 से अधिक उछलकर 1,49,445 रुपये प्रति किलोग्राम के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,48,287 रुपये था। कारोबारी सत्र के दौरान सोने ने 1,21,410 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 1,48,702 रुपये का इंट्राडे लो बनाया।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर रविवार (2 नवंबर) के मुकाबले थोड़ी तेजी देखने को मिली है। इसके साथ देश में आज (सोमवार, 3 नवंबर) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,332 रुपये प्रति ग्राम है जो कि रविवार के मुकाबले 17 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,303 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 13 रुपये प्रति ग्राम अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,251 रुपये प्रति ग्राम है जो रविवार की तुलना में 11 रुपये ज्यादा है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,320 रुपये है जो कि रविवार (2 नवंबर) के 1,23,150 रुपये के मुकाबले 170 रुपये अधिक है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,13,030 रुपये है जो कल के 1,12,390 ये है जो रविवार को दर्ज 91,950 रुपये की तुलना में 130 रुपये ज्यादा है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का भाव 92,510 रुपये है जो रविवार के मुकाबले 110 रुपये अधिक है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में बड़ा बदलाव के साथ उछाल देखने को मिला है। कल यानी रविवार के मुकाबले आज देश में चांदी का भाव 154 रुपये प्रति ग्राम और 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी प्रति किलोग्राम चांदी 2000 रुपये ऊपर है।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,332 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,303 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,251 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, केरल, पुणे और कोलकाता में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,317 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,290 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,238 रुपये प्रति ग्राम है।
महानगरों में चेन्नई में सबसे ज़्यादा दाम दर्ज किए गए हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,317 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,290 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,300 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
Credit: Goodreturns



Click it and Unblock the Notifications
