Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: सोमवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
गर्मी में टैनिंग से काली पड़ गई है गर्दन? टेंशन छोड़ें और आजमाएं दादी मां के ये 5 अचूक घरेलू नुस्खे -
Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई, कब रखा जाएगा अपरा एकादशी का व्रत? जानें पूजा विधि और पारण का समय -
Eid-ul-Adha 2026: 27 या 28 मई, भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद? जानें क्यों दी जाती है कुर्बानी -
Mother's Day से पहले सोनम कपूर ने दिया बड़ा सरप्राइज, रिवील किया बेटे का नाम, महादेव से है गहरा नाता -
इन नक्षत्रों में जन्में लोग करते हैं दुनिया पर राज! बनते हैं वैज्ञानिक और लीडर, क्या आपका भी लकी नं 1? -
देश में डेंगू का तांडव, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड! जानें Dengue के लक्षण और बचाव के उपाय -
Mother's Day 2026: मिलिए उन 7 जांबाज 'सुपर मॉम' से जिन्होंने बच्चों के साथ क्रैक किया UPSC, बनीं IAS -
Mother's Day 2026 Wishes For Mother In Sanskrit: मदर्स डे पर देववाणी संस्कृत में कहें अपनी मां को धन्यवाद -
Happy Mother's Day 2026 Wishes: रब से पहले मां का नाम...मदर्ड डे पर अपनी मां को भेजें ये दिल छूने वाले मैसेज
Gold Rate Today: सोने के भाव में उछाल, झटके में आज इतना ऊपर चढ़ा 24K, 22K और 18K 10 ग्राम गोल्ड रेट
Gold Price Today; 31 Oct 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बीच दिसबंर में कटौती की अनिश्चितता के बीच वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

मज़बूत डॉलर के बीच अंतरराष्ट्रीय सर्राफा कीमतों में आई कमजोरी के चलते शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी MCX पर सोने और चांदी के 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट के भाव में गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, घरेलू सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां पर सोने के भाव में तेजी दर्ज हुई जबकि चांदी के रेट्स स्थिर रहे।
सोने की हाजिर कीमतें 0.5% गिरकर 4,004 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं। इस महीने अब तक सर्राफा कीमतों में 3.9% की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 4,016.70 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर गुरुवार (30 अक्टूबर) के मुकाबले तेजी देखने को मिली है। इसके साथ देश में आज (शुक्रवार, 31 अक्टूबर) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,343 रुपये प्रति ग्राम है जो कि गुरुवार के मुकाबले 180 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,315 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 165 रुपये प्रति ग्राम अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,261 रुपये प्रति ग्राम है जो गुरुवार की तुलना में 135 रुपये ज्यादा है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,430 रुपये है जो कि गुरुवार (30 अक्टूबर) के 1,21,630 रुपये के मुकाबले 1800 रुपये अधिक है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,13,150 रुपये है जो कल के 1,11,500 रुपये के मुकाबले 1650 रुपये ज्यादा है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 92,610 रुपये है जो गुरुवार को दर्ज 91,260 रुपये की तुलना में 1350 रुपये अधिक है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। कल यानी गुरुवार के मुकाबले आज देश में चांदी का भाव 151 रुपये प्रति ग्राम और 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बरकरार है।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
अब एमसीएक्स की बात करें तो सुबह के कारोबारी सत्र में एमसीएक्स 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट सोने का भाव 0.29% की गिरावट के साथ 1,21,148 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,21,508 रुपये था। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.47% की गिरावट के साथ 1,48,140 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,48,840 रुपये था। कारोबारी सत्र के दौरान सोने ने 1,21,413 रुपये का इंट्राडे हाई और 1,21,088 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 1,48,508 रुपये का इंट्राडे हाई और 1,47,942 रुपये का इंट्राडे लो बनाया।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,283 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,260 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,216 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, बैंगलोर और कोलकाता में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,268 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,245 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,201 रुपये प्रति ग्राम है।
महानगरों में चेन्नई में सबसे ज़्यादा दाम दर्ज किए गए हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,328 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,300 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,420 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
Credit: Goodreturns



Click it and Unblock the Notifications