Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड - देशभर में आज इतने रुपये में बिक रहा 10g गोल्ड
Gold Price Today; 17 Dec 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: कमज़ोर अमेरिकी लेबर डेटा के बीच फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बढ़ने के साथ डॉलर में कमज़ोरी के चलते बुधवार को घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों मे उछाल देखी गई जबकि सोन में कमजोरी। वहीं घरेलू सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज हुई। बंपर तेजी के बीच चांदी की कीमतें नए ऑल-टाइम हाई (Silver Record High) पर पहुंच गईं हैं।
ऑल टाईम हाई पर चांदी
ग्लोबल लेवल पर, स्पॉट चांदी 2.8% बढ़कर रिकॉर्ड $65.63 प्रति औंस हो गई, जो पहली बार $65 का आंकड़ा पार कर गई है। स्पॉट सोना 0230 GMT तक 0.4% बढ़कर $4,321.56 प्रति औंस हो गया, जिसे कमज़ोर अमेरिकी डॉलर का सपोर्ट मिला।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
बुधवार (17 दिसंबर) को MCX गोल्ड 5 फरवरी कॉन्ट्रैक्ट करीब 1100 रुपये टूटकर 1,33,373 रुपये/10g के इंट्राडे लो पर पहुंच गया जबकि MCX सिल्वर 5 मार्च कॉन्ट्रैक्ट 8000 रुपये से अधिक उछलकर 2,05,934 रुपये/Kg के इंट्राडे हाई पर आ गया।

सत्र के दौरान गोल्ड ने 1,35,249 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे हाई और सिल्वर ने 1,99,201 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे लो बनाया। पिछले सत्र में बंद होने पर सोना 1,34,409 रुपये/10g पर जबकि चांदी 1,97,755 रुपये/kg पर रहा था।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो मंगलवार (16 दिसंबर) को दर्ज 13,386 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले बुधवार, 17 दिसंबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 13,451 रुपये प्रति ग्राम पर है जो 65 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 12,330 रुपये है जो कल के बंद भाव 12,270 रुपये प्रति ग्राम से 60 रुपये अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 10,088 रुपये प्रति ग्राम है, जो मंगलवार के बंद भाव 10,039 रुपये की तुलना में 49 रुपये मजबूत है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,510 रुपये है जो कि मंगलवार के बंद भाव 1,33,860 रुपये से 650 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,23,300 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,22,700 रुपये से 600 रुपये अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 1,00,880 रुपये है जो मंगलवार के बंद भाव 1,00,390 रुपये की तुलना में 490 रुपये मजबूत है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी मंगलवार के मुकाबले इसमें भारी उछाल दर्ज हुई है। ऐसे में कल दर्ज 1,99,100 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो बुधवार को देश में चांदी का भाव फिर से 2 लाख रुपये/Kg के ऊपर निकलते हुए 2,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी प्रति किलोग्राम 8900 रुपये ऊपर है।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 13,466 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,345 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,103 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 13,528 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,400 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,350 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 13,451 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,330 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,088 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
Credit: Goodreturns



Click it and Unblock the Notifications