Latest Updates
-
Puri Rath Yatra Stampede: भगदड़ मचने पर कैसे बचा सकते हैं अपनी जान? अपनाएं ये 10 सुरक्षा टिप्स -
पाइल्स (बवासीर) से हैं परेशान तो दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज, 7 दिनों में मिलेगी राहत -
बरसात में चावल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा -
Jagannath Rath Yatra 2026: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानें कैसे शुरू हुई यह परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिनसे आज भी अनजान हैं कई लोग -
Happy Harela 2026 Wishes: हरियाली से महके जीवन...हरेला पर्व पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: हे प्रभु जगन्नाथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
बैंगन खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मिनटों में पता चल जाएगा अंदर कीड़े हैं या नहीं -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी नहीं जा सकते? Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दर्शन -
SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, कभी 18 करोड़ में खरीदा था, आज 300 करोड़ है कीमत
₹5.61 लाख वाली SUV पर आया ₹1.20 लाख का डिस्काउंट! 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और CVT गियरबॉक्स से लैस
कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Maruti Fronx को कड़ी टक्कर देने वाली Nissan Magnite पर जनवरी 2026 पर बंपर ऑफर उपलब्ध है। कंपनी इस SUV पर ₹1.20 लाख तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे वैल्यू-फॉर-मनी कारों में शामिल हो जाती है। कम कीमत, स्टाइलिश लुक और अच्छे फीचर्स के चलते Magnite मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑप्शन है। आइए इसकी कीमत और खासियत जान लेते हैं।
Nissan Magnite की कीमत और डिस्काउंट
जनवरी 2026 में निसान इंडिया की ओर से इस SUV पर 1.20 लाख रुपये तक का आकर्षक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, इसके लिए आपको 22 जनवरी से पहले बुकिंग करानी होगी। यह ऑफर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में उपलब्ध है। Nissan Magnite की एक्स शोरूम कीमत ₹5,61,643 से लेकर ₹10,75,721 के बीच है।

इंजन और परफॉर्मेंस
Nissan Magnite में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 72 PS की पावर देता है। दूसरा पावरफुल 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 100 PS तक की पावर जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल, AMT और CVT ऑटोमैटिक के ऑप्शन उपलब्ध हैं।
कितना माइलेज देती है Nissan Magnite?
माइलेज की बात करें तो Nissan Magnite का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगभग 19.35 km/l तक का माइलेज देता है, जबकि टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में यह आंकड़ा करीब 20 km/l तक पहुंच जाता है। यह माइलेज इसे डेली यूज के लिए किफायती बनाता है।
स्मार्ट फीचर्स और टेक
फीचर्स के मामले में Nissan Magnite काफी आगे है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो इसे Fronx का मजबूत कॉम्पिटिटर बनाते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए Nissan Magnite को GNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त है। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
क्यों खरीदें Nissan Magnite?
कम बजट में स्पेशियस, दमदार इंजन ऑप्शन, अच्छा माइलेज और अब ₹1.20 लाख तक का डिस्काउंट, इसे Punch और Exter की तुलना में एक बेहतरीन डील बनाते हैं। इसके अलावा यह सेगमेंट में Maruti Fronx को भी कड़ी टक्कर देती है। कुल मिलाकर, यह उन लोगों के लिए एक बेस्ट SUV है, जो ₹7-8 लाख के बजट में डेली रन के लिए SUV चाहते हैं।
नोट: Nissan Magnite Offer की डिटेल्स हमने दिल्ली-NCR के डीलरशिप से बातचीत के आधार पर जुटाई है। यह डिस्काउंट वेरिएंट, शहर और स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर अलग हो सकता है।
Credit: Drivespark



Click it and Unblock the Notifications