Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
Viral Video: फेरों से पहले टूटा सब्र का बांध, घरवालों से छिपकर एक्स से मिलने पहुंच गई दुल्हन और फिर जो हुआ...

Viral Video: अक्सर शादी से पहले कई तरह के कांड होने की खबरें सामने आती हैं। कभी दूल्हा मंडप से भाग जाता है तो कभी दुल्हन फरार हो जाती है। लेकिन इस बीच एक दुल्हन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के मिक्स रिएक्शन सामने आ रहा है।
शादी से पहले एक्स से मिली दुल्हन
एक लड़के ने अपनी दोस्त का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शादी का जोड़ा पहने नजर आ रही है। वो आखिरी बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी। वो अपने दोस्त के साथ गाड़ी में आती है और कहती है कि वो बस दस मिनट में मिलकर आ रही है।
एक बार मिलना चाहती थी लड़की
इस पर वीडियो में उसका दोस्त कहता है कि दो घंटे बचे हैं इस लड़की के फेरों के शुरू होने में और ये आखिरी बार अपने एक्स से मिलने आई है। आप मोहब्बत देखो, ये मेरी दोस्त है और इसका नाम श्रेया है। इसने मुझसे बहुत रिक्वेस्ट की कि मुझे बस एक बार मिलना है।
क्यों नहीं कर पाई शादी
दरअसल, लड़की अपने परिवार के प्रेशर की वजह से शादी नहीं कर पाई और ये है सच्ची मोहब्बत जो मुकम्मल नहीं हो पाई। इसके दो घंटे में फेरे हैं और ये मुझसे चार दिन से रिक्वेस्ट कर रही थी। इसके घरवालों को नहीं पता कि ये अपने एक्स से मिलने आई है।
दोस्त ने दिया शादी का ऑफर
जब वो लड़की गाड़ी में आकर बैठती है तो उसका दोस्त कहता है कि अभी भी मौका है, सोच लो तो इस पर लड़की सिर हिलाकर मना कर देती है, उसका दोस्त बार-बार उसे कहता है कि वो इस शादी के बारे में एक बार सोच ले और अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर बसा ले। लड़की मना कर देती है और कहती है कि ये सब मत बोल, मेरे लिए शादी करना मुश्किल हो जाएगा।
लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो को देखकर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'भगा देते दोनों को, फालतू में तीसरे इंसान की जिंदगी क्यों बरबाद की', दूसरे यूजर ने लिखा- 'तुमने इस मोमेंट का वीडियो क्यों बनाया', तीसरे यूजर ने लिखा- 'कोई फैमिली प्रेशर नहीं होता, अगर उसे शादी करनी होती तो वो कर लेती'। एक और यूजर ने लिखा- 'इनको अलग नहीं होना चाहिए था, ये ही सच्ची मोहब्बत है'।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
