Latest Updates
-
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा
जब दोनों पत्नियों के साथ नजर आए धर्मेंद्र, इकलौती तस्वीर आई सामने, फिर मरते दम तक कभी ऐसा नहीं हुआ!

Dharmendra with both wives: धर्मेंद्र का जीवन फिल्मों के साथ साथ रियल लाइफ में भी काफी फिल्मी रहा है। उन्होने दो शादियां कीं और हैरान करने वाली बात है कि किसी भी पत्नी को तलाक नहीं दिया।
धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर और दूसरी बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन हेमा मालिनी से की थी। शादी के बाद से सिर्फ एक बार को छोड़ दिया जाए तो प्रकाश कौर और हेमा मालिनी को कभी एक साथ नहीं देखा गया।
इस वक्त एक तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है और इस तस्वीर में धर्मेंद्र अपनी पहली और दूसरी दोनों बीवियों के साथ नजर आ रहे हैं। जी हां, ये इकलौती तस्वीर है जिसमें साथ में तीनों को देखा जा सकता है।
बेहद पुरानी तस्वीर
इस वीडियो को देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि धर्मेंद्र, प्रकाश कौर और हेमा मालिनी एक साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये तब की तस्वीर है जब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी नहीं हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये किसी इवेंट की तस्वीर है जिसमें हेमा मालिनी भी शामिल हुईं थीं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तस्वीर ने सामने आकर बवाल काट दिया है।
वायरल हो रही इस तस्वीर को ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज में देखा जा सकता है। laughingcolours नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर इस तस्वीर को साझा किया गया है। धर्मेंद्र को इस तस्वीर में सूट में देखा जा सकता है जबकि प्रकाश कौर और हेमा मालिनी ने साड़ी पहनी हुई है।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं जबकि प्रकाश काफी सीरियस हैं। लोगों ने इस तस्वीर को देखकर कहा कि, ऐसा लग रहा है कि प्रकाश कौर को दोनों के अफेयर के बारे में पता था। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो किसी को नहीं पता है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था और दोनों को एक साथ काफी पसंद किया जाता था।
Credit: Filmibeat



Click it and Unblock the Notifications
