Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
नीता अंबानी के 5 गोल्डन पेरेंटिंग रुल्स, आपके बच्चे को बना सकते हैं होनहार और सक्सेसफुल
parenting tips to learn from Nita Ambani : अंबानी परिवार अपने धन और संस्कारों के लिए मशहूर है। खासतौर पर नीता अंबानी की परवरिश के तरीके की तारीफ होती है। उन्होंने न केवल अपने पति मुकेश अंबानी के बिजनेस में सहयोग किया, बल्कि अपने तीनों बच्चों-ईशा, आकाश, और अनंत अंबानी-को भी सरल और जमीन से जुड़ा स्वभाव दिया।
नीता अंबानी का मानना है कि बच्चों को संस्कार और सफलता का सही तालमेल सिखाना जरूरी है। उनकी परवरिश के नतीजे में उनके बच्चे अपनी व्यस्तता के बावजूद परिवार और सामाजिक मूल्यों को प्राथमिकता देते हैं। नीता अंबानी अपने बच्चों को अनुशासन, आत्मनिर्भरता, और विनम्रता सिखाने में विश्वास रखती हैं।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे जीवन में सफल और विनम्र बनें, तो नीता अंबानी के ये पेरेंटिंग टिप्स आपके लिए कारगार हो सकते हैं।

नीता अंबानी के पेरेंटिंग टिप्स
- नीता अंबानी ने अपने बच्चों को संस्कार और सफलता का सही संतुलन सिखाया है। उनके पेरेंटिंग टिप्स हर माता-पिता के लिए प्रेरणादायक हो सकते हैं। उन्होंने अपने बच्चों-ईशा, आकाश, और अनंत-को बचपन से ही भारतीय संस्कृति से जोड़े रखा। पूजा-पाठ और पारंपरिक रीति-रिवाजों में बच्चों को शामिल करना उनकी परवरिश का अहम हिस्सा रहा। इससे बच्चों को सकारात्मक ऊर्जा और इमोशनल ग्रोथ में मदद मिली।
- नीता अंबानी समय की अहमियत पर भी जोर देती हैं। उन्होंने अपने बच्चों को सिखाया कि समय की कद्र करना सफलता की कुंजी है। पढ़ाई, खेल, और खाने के लिए टाइम टेबल फिक्स करना बच्चों को अनुशासन सिखाने का शानदार तरीका है।
- बिजनेसवुमन होने के बावजूद नीता अंबानी ने हमेशा अपने बच्चों के लिए समय निकाला। उनका मानना है कि बच्चों के साथ मौजूद रहना उन्हें इमोशनली जोड़ता है और लाइफ बैलेंस करने का सबक देता है।
- नीता अंबानी ने अपने बच्चों को पैसों की अहमियत समझाने के लिए फिक्स्ड अमाउंट देकर उन्हें बजट में रहना सिखाया। यह तरीका बच्चों को बचपन से ही जिम्मेदार बनाता है।
- नीता अंबानी ने अपने बच्चों की प्राइवेसी का हमेशा सम्मान किया लेकिन यह सुनिश्चित किया कि उन्हें पता हो कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं। उनका मानना है कि बच्चों को कंट्रोल करना अच्छी पेरेंटिंग का तरीका नहीं है। उन्होंने अपने बच्चों को सोचने की आजादी दी और अकेले सीखने व गलती करने का मौका भी दिया। हालांकि, उन्होंने हमेशा अपने बच्चों के जीवन पर नजर रखी ताकि जरूरत पड़ने पर उनके साथ खड़ी रहें। यह संतुलन बच्चों को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
