Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
अपने शिशु को खिलाएं ये 10 संतुलित आहार
आजकल छोटे - छोटे बच्चों में कई ऐसी बीमारियां देखने को मिल रही हैं, जो अधिक उम्र में हुआ करती थी। ऐसा सिर्फ इसीलिए क्योंकि बच्चों के खानपान का तरीका और जीवन शैली बेहद बदल गई है। आजकल के बच्चे पौष्टिक खाना खाने के बजाय जंक फूड ज्यादा पसंद करते है, जिससे नई बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है।
क्या आपको मालूम है बच्चों के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी होता है। इतना ही नहीं बच्चों का विकास संतुलित आहार पर ही निर्भर करता है। अपने शिशु को पौष्टि आहार देने से बिल्कुल न डरें। उन्हें रंग-बिरंगे, स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार दें जैसे, अंडे, मेवे, दालचीनी और दूध-दही आदि। जानें बच्चों के संतुलित आहार के बारे में कुछ और बातें।

अंडे
अंडे में बहुत अधिक मात्र में प्रोटीन होता है, जिससे शरीर को विटामिन डी मिलता है और कैल्शियम की कमी पूरी होती है।

ओटमील
रिसर्च से पता चला है की जो बच्चे ओटमील खाते है वे बच्चे स्कूल में बेहतर तरीके से पढ़ाई करते है और उनका कान्सन्ट्रेशन भी बहुत अच्छा होता है। फाइबर युक्त ग्रेन्स जैसे साबुत अनाज और दलिया धीरे पचते है और मटैबलिज़म को स्ट्रॉंग बनाते हैं।

फल
फलों में विटामिन, आयरन और अन्य पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। बच्चों को अधिक से अधिक फलों का जूस और मौसमी फलों का सेवन करवाना चाहिए। बच्चों को अंगूर, सेब, संतरे जैसे फलों का सलाद बनाकर भी खिलाया जा सकता है।

बादाम
बादाम में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो की मस्तिष्क के विकास के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ये बच्चों के मस्तिष्क के लिए बहुत ही फायदेमंद रहते हैं। बादाम में मैग्निशियम, कॉपर और रिबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो की शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करते हैं। बादाम दिमाग के साथ - साथ शरीर को भी फिट रखता है।

दूध
डेयरी उत्पादों में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है जो दिमाग और शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दूध के कैल्शियम से बच्चों की हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती हैं ।

पालक
पालक में आयरन, कैल्शियम, और फोलिक एसिड, के साथ विटामिन ए और सी जो हड्डियों और दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है पाया जाता हैं।

दही
कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत जो हड्डियों और दांतों को मजबूत करता हैं । इसके साथ ही पेट के बुरे बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। थोड़ा लो फैट दही ले और उसमें तोड़े फल मिला कर बच्चों को दे।

साबुत अनाज
साबुत अनाज ब्रेड और सीरियल में पाया जाता है और इसे बच्चे बड़े मज़े से खाते हैं। इसमें फोलिक एसिड, आयरन, जिंक, विटामिन बी और विटामिन डी पाया जाता है जो बच्चों की सेहत के लिए बहुत अच्छा है।

अखरोट
अखरोट में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिमाग के विकास के लिए अच्छा होता है , और डिप्रेशन से भी बचत है। अखरोट को आप सलाद के साथ भी अपने बच्चे को खिला सकती है।

ब्रॉकली
ब्रॉकली पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छी होती है। यह पेट दर्द के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ब्रॉकली से बहुत तरह की सब्जियां बन सकती है जिसे बच्चे भी बड़े स्वाद से खाते है।



Click it and Unblock the Notifications











