Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ऐसे आहार जो आपके लाड़ले के लिये हानिकारक हैं
एक माता-पिता होने के कारण आप इस बात को लेकर हमेशा चिंतित रहते होगें कि आप अपने नन्हें बच्चे को ऐसा क्या खिलाएं और क्या ना खिलाएं जो उसकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। कई लोग मानते हैं कि छोटे बच्चों को मिठाई नहीं खिलानी चाहिये नहीं तो उनके दांत निकलने में देरी होती है। शिशु के बढ़ते वक्त में उनके खाने पीने की खास देखभाल की जानी चाहिये क्योंकि वह यह समय है जब उनकी पसंद और नापसंद बनती है।
डर पर काबू पाने में बच्चे की कैसे सहायता करें
आज कल के बाजारु आहार में कई ऐसे खतरनाक पदार्थ होते हैं जो बढ़ते हुए बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बाजारू आहार बच्चे के लिये शारीरिक और दिमागी रूप से खतरनाक हो सकता है। आइये जानते हैं ऐसे आहार जो आपके लाड़ले के लिये हानिकारक हो सकते हैं।

जमाया हुआ मीट
जमाये हुआ मीट में बहुत सारा नाइट्रेट होता है जो कि प्रिजर्वेटिव होता है, जिससे कि मीट का रंग बरकरार रहता है। सोडियम नाइट्रेट ब्रेन में ट्यूमर के रिस्क को बढाता है, ल्यूकेमिया और गले का कैंसर भी होने की संभावना होती है।

फ्लेवर ड्रिंक
सभी जानते हैं कि सोडा और कोला स्वास्थ्य के लिये बहुत ही खराब होता है। इनमें बहुत सारी चीनी, आर्टिफीशियल फ्लेवर, रंग और दांतों को सड़ाने वाले पदार्थ होते हैं

तुंरत पकाए जाने वाले आहार
पैकेट नूडल्स, पास्ता या सूप आदि होते हैं जो कि आपके बेबी को एलर्जी और उसका हार्मोन बिगाड़ सकते हैं। आर्टिफीशियल कलर, रसायन और अत्यधिक नमक आपके बच्चे की सेहत बिगाड़ सकते हैं।

चिप्स
चिप्स में बहुत सारा तेल, सोडियम, आर्टिफीशियल स्वाद और रंग पाया जाता है। रिसर्च से पता चला है कि इससे इंसानों में ग्लूकोज का लेवल बढ़ता है। यह बच्चों में विकास को धीमा कर देता है।

ब्रेकफास्ट सीरियल
ब्रेकफास्ट सीरियल में काफी ज्यादा शक्कर की मात्रा होती है। इसे तैयार करते वक्त इसका न्यूट्रिशन खो जाता है। इसमें विटामिन, स्वाद और रंग भर दिये जाते हैं।

शुगर-फ्री
आर्टिफीशियल स्वीटनर जैसे शुगर फ्री छोटे बेबी के लिये बहुत ही हानिकारक है। इससे उन्हें कैंसर, सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या पैदा हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
