Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
बच्चे का वजन कम होने पर खिलाएं उन्हे ये आहार
कई पैरेंटस हमेशा इस टेंशन में रहते है कि उनके बच्चों का वजन उनके साथ वाले बच्चों की अपेक्षा काफी कम है। हाल ही में डब्लूएचओ ने भी घोषित किया है कि आजकल बच्चों का खानपान सही न होने की वजह से उनका वजन उम्र के हिसाब से सही नहीं होता है।
बच्चों के सही वजन में भोजन सबसे ज्यादा सहायक होता है। पर आजकल के बच्चे खाने के मामले में बहुत नखरीले होते है। ऐसे में बच्चों को क्या खिलाया जाएं कि वह स्वस्थ बने रहें और उनका वजन भी संतुलित रहे।

कमजोर शिशुओं व बच्चों को दिया जाने वाला आहार:

1. मलाई सहित दूध: अगर बच्चे का वजन कम है तो उसे मलाई वाला दूध पिलाएं। अगर उसे पीने में अच्छा नहीं लगता है तो शेक बनाकर दें, लेकिन उसके शरीर में मलाई पहुंचनी चाहिए।
2. घी और मक्खन: बच्चे का वजन बढ़ाना हो, तो घी और मक्खन खिलाना जरूरी होता है। इसे दाल में डालकर दें तो सबसे ज्यादा असर होगा।

3. सूप, सैंडविच, खीर और हलवा: ये चारों ही चीजें बच्चे के स्वास्थ्य को फायदा करती हैं अगर इन्हे सही मात्रा में दिया जाएं।
4. आलू और अंडा: अंडा और आलू, दोनों में ताकत होती है। एक में प्रोटीन काफी ज्यादा होता है दूसरे में कार्बोहाईड्रेट। ऐसे में आप बच्चे को ये दोनों ही उबालकर खिला सकती हैं।

5. स्प्राउट: बच्चे को स्प्राउट खिलाएं, इससे उसका वजन सही होगा। अगर बच्चा बहुत छोटा है तो उसे दाल का पानी पिलाएं।
व्यवहार और दिनचर्या: बच्चे को स्वस्थ बनाना है तो उसके व्यवहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। छोटे बच्चों को इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। शिशुओं को सही समय पर खुराक दें और उनका ध्यान रखें।



Click it and Unblock the Notifications
