Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
बच्चे के साथ यात्रा करते समय साथ में रखें ये घर का खाना
बच्चों के साथ सफर पर जाना कभी आसान नहीं होता है। उनका कोमल शरीर किसी भी समय बीमारियों के चपेट में आ सकता है। अतः इस वजह से हम हमेशा घर के बनें खाने को साथ ले जाना पसंद करते हैं। अगर सफर कुछ घंटों का हो तो ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पडता है। ऐसे में घर का खाना ही हमारे व बच्चे के लिए बेहतर होता है। आमतौर पर भारतीय घरों में कुछ ऐसे व्यंजन बनाए जाते हैं जिन्हें आप कभी भी डिब्बे में डालकर साथ ले जा सकते हैं। परंतु समस्या तब होती हो जब बच्चा बहुत छोटा हो और वह इन चीजों को खा ना पाए।
READ: शिशुओं के लिए 7 खतरनाक फूड्स
कुछ माता पिता सोचते हैं कि घर के बने खाने को पैक करके बच्चों के साथ सफर पर जाना मुश्किल है। शायद वे अभी तक कुछ आसान व मददगार विकल्पों से अंजान हैं। कभी-कभी एक केला भी होममेड फूड का काम कर देता है। इसके लिए आपको केवल एक कटोरी, चम्मच व केले की आवश्यकता है। अतः जब बच्चे को भूख लगे, तब कटोरी में केले को मसलकर चम्मच से खिला दें।
सफर पर पैक किए जाने वाले होममेड फूड्स

1) खिचडी/दलिया:
अगर आपका सफर केवल कुछ घंटों का है तो आप अपने बच्चे के लिए खिचडी या दलिया बनाकर ले जा सकती है। इसके लिए आप अपने पसंदीदा अनाज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2) फल:
सफर में फल भूख को मिटाते हैं तथा हाजमे को भी सही रखते हैं। सफर पर जाते वक्त फ्रिज में पड़े फलों को लेने के बजाय ताजा फलों को खरीदें। फल ज्यादा पके हुए नहीं होने चाहिए क्योंकि वे खाने से पहले ही सड जाएंगे। फलों का चयन मौसम व पेट को ध्यान में रखकर करें।
3) सब्जियां:
फलों के साथ आप सब्जियों को भी अपने बैग में पैक कर सकते हैं। इसके लिए आप सब्जियों को अच्छे से छील कर काट लें व इन्हें एक एरटाइट फ्रीजर बैग में डालकर अपने साथ ले जाएं। कैंपिंग ट्रिप पर यह तरीका काफी कारगर सिद्ध होगा। अन्ताथा आप मंजिल पर पहुंचने के बाद वहां से ताजी सब्जियों को खरीद कर अपने पसंदीदा तरीके से पकाकर खा सकते हैं।

4) डेयरी/अंडे:
यात्रा पर अंड़ों को पैक करके ले जाना थोडा सा मुश्किल है लेकिन आप अपने बैग में डेयरी व्हाइटनर को रख सकते हैं। अगर आपकी कैंपिंग साइट पर रेफ्रिजरेशन की व्यवस्था है तो आप स्थानीय बाजार से दूध व अंड़ों को खरीद सकते हैं।
अगर आप जल्दी में हों और ऊपर दी गई चीजों को पैक करने का समय ना मिले तब आप बाजार में उपलब्ध सीरियल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अपने बच्चे को इस डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ की आदत एक सप्ताह पहले डालनी होगी क्योंकि अगर आपके बच्चे को सीरियल्स खाने की आदत नहीं है तो सफर पर वह इसे मुंह भी नहीं लगाएगा। ऐसे समय में आपको फलों का व सब्जियों का सहारा लेना पड सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
