Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
स्ट्रोलर को लेकर पैरेंट्स अकसर कर देते हैं ये गलतियां
अपने बच्चे की सेहत, खुशी और बेहतरी को लेकर माता-पिता को बहुत चिंता रहती है। हर माता-पिता अपने बच्चे को सब कुछ देना चाहते हैं और इसके लिए बहुत मेहनत भी करते हैं। इस समय बच्चों के लिए स्ट्रोलर काफी लोकप्रिय हो रहा है।
कई बार इस मामले में पैरेंट्स कुछ गलतियां कर बैठते हैं। स्ट्रोलर के मामले में माता-पिता एक जैसी ही गलतियां करते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

ऐसा स्ट्रोलर जिसमें बच्चा सीधा लेट सके
अधिकतर स्ट्रोलर सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं। आपको ऐसा स्ट्रोलर देखना चाहिए जिसमें बच्चा सीधा लेट सके। माता-पिता को अकसर ये शिकायत रहती है कि सीधा लेटने से बच्चे का सिर समतल हो सकता है। हालांकि, कैरियर्स और स्ट्रोलर्स से बच्चा सेमी-रिक्लाइंड पोजीशन में होता है जिसकी वजह से वो अपने सिर और गर्दन को कम से कम हिला पाता है।

स्ट्रोलर ब्रेक का इस्तेमाल ना करना
कई माता-पिता को लगता है कि स्ट्रोलर्स के ब्रेक की जरूरत ही नहीं होती है जबकि ऐसा नहीं है। कई बार छोटी सी गलती की वजह से भी एक्सीडेंट हो सकता है इसलिए आपको लापरवाही से काम नहीं लेना है। हमेशा ब्रेक्स का इस्तेमाल करें।

मोटी चादर से बच्चे को ढक देना
बच्चों को हमेशा मोटी चादर से ढक दिया जाता है और ऐसा करना गर्मी के मौसम में तो बिल्कुल गलत है। कई स्ट्रोलर्स में सन कैनोपी आती है जिससे बच्चे को यूवी किरणों से अपने आप ही सुरक्षा मिल जाती है।

बच्चे को घुमाने ले जाना
कई माता-पिता अपने बच्चे के साथ सैर पर जाते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि बच्चों को स्ट्रैप की जरूरत नहीं होती है। बच्चे लगातार हिलते-डुलते रहते हैं, खासतौर पर जब वो चलना सीख रहे होते हैं। इस स्थिति में वो आसानी से गिर सकते हैं।

शॉपिंग कार्ट के लिए स्ट्रोलर का इस्तेमाल
कई लोग स्ट्रोलर को सामान रखने की जगह के रूप में इस्तेमाल करने लगते हैं। आपको ये बात समझनी चाहिए कि स्ट्रोलर को इतना ज्यादा वजन सहने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है।

निर्देशों का ध्यान ना रखना
आपको लगता होगा कि स्ट्रोलर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है लेकिन ऐसा नहीं है। आपको स्ट्रोलर पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। उसके पहियों को कैसे घुमाना है, सन कैनोपी का इस्तेमाल कैसे करना है और ब्रेक कब और कैसे लगाने हैं इसलिए स्ट्रोलर के साथ मिले इंस्ट्रक्शन मैनुअल को ध्यान से पढ़ें।

गलत स्ट्रोलर खरीदना
आपकी जीवनशैली, नौकरी, घर सब कुछ दूसरों से अलग है। स्ट्रोलर खरीदते समय आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जल्दबाजी में स्ट्रोलर ना खरीदें। आपको स्ट्रोलर में क्या चाहिए, उन चीजों की लिस्ट बनाएं, उसके रिव्यू पढ़ें और उसके बारे में जानकारी हासिल करने के बाद ही खरीदें।



Click it and Unblock the Notifications
