Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
ट्विन बेबी का राइमिंग नाम का फैशन हो गया है पुराना, इस तरह बच्चों के नाम करें सलेक्ट

किसी भी इंसान के लिए माता-पिता बनना किसी वरदान से कम नहीं होता है। ऐसे में अगर आपको जुड़वां बच्चे हो जाए, तो आपकी खुशी दोगुनी हो जाती है। लेकिन इसके साथ आपकी जिम्मेदारियां भी दोगुनी हो जाती हैं। जुड़ावां बच्चे होने के बाद आपको हर चीज की जोड़ियों में योजना बनानी पड़ती हैं। यहां तक कि उनके नाम भी आपको जोड़ी में ही सोचना पड़ता है। एक बच्चे का नाम रखने में काफी मुश्किल होती है। ऐसे में दो बच्चों का नाम रखने में आपको ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दो बच्चों का एक साथ नाम रखने के बारे में सोचना, सही नाम चुनना और भी मुश्किल हो जाता है। हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिसे फॉलो कर आप अपने जुड़वा बच्चों का यूनिक और एक्ट्रेक्टिव नाम आसानी से रख पाएंगे। तो आइए जानते हैं जुड़वा बच्चों का नाम रखने से पहले आपको क्या-क्या बातें ध्यान में रखनी चाहिए।
1. राइमिंग नाम रखने से बचें
जुड़वा बच्चे होने पर लोग अक्सर अपने बच्चों के नाम राइमिंग में रख देते हैं। जैसे रमेश - सुरेश, सीता - गीता, लेकिन हर बच्चे की अपनी अलग पहचान होती है। ऐसे में भले ही वो दिखने में एक जैसे हो, लेकिन उनके नाम एक जैसे नहीं होने चाहिए। जुड़ावा बच्चों की आदतें, व्यवहार एक दूसरे से काफी अलग होती है। इसलिए, जब जुड़वा बच्चों के नामकरण की बात आती है, तो आपको उनके व्यक्तिगत व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए बच्चों का नाम रखना चाहिए। अपने दोनों बच्चों का आप एक दूसरे से अलग नाम रखें।
2. एक जैसे अर्थ के नाम चुनें
जुड़वां बच्चों के लिए आप अलग-अलग लेकिन एक अर्थ के नाम चुन सकते हैं। जिन नामों के अर्थ समान होते हैं, वे दोनों बच्चों को एक साथ जोड़े रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आप ऐसा नाम चुनने की कोशिश करें जो आपके और आपके बच्चों के जीवन में किसी महत्वपूर्ण चीज का प्रतीक हो। जैसे अंशुमन, रवि दोनों नाम अलग हैं, लेकिन दोनों नामों का अर्थ एक है।
3. ट्रेंडिंग नामों को चुनें
अगर आप अपने बच्चों के नाम रखने में ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते, या फिर आप समझ नहीं पा रहे कि उनका क्या नाम रखें। ऐसे में आप उन नामों के साथ जा सकते हैं जो आजकल ट्रेंड में हैं। आप उन सेलेब्स के बच्चों के नाम भी रख सकते हैं, जिनके जुड़वा बच्चे हैं।
4. दोनों के नाम एक साथ लगे अच्छे
कुछ बच्चों के नाम शॉर्टलिस्ट करने के बाद आप सभी नामों को बार-बार बोलकर देखें कि कौन से नाम एक साथ बोलने और सुनने में अच्छे लग रहे हैं। ऐसा करने से आपको अपने दोनों बच्चो के लिए ऐसे नाम मिल जाएंगे जो आप एक साथ ले सकते हैं। दोनों नाम एक साथ लेने में भी अच्छे लगेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
