Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
शिशु के पलंग से गिर जाने पर क्या करें, इन बातों का रखें ख्याल
छोटे बच्चें अक्सर बेड पर खेलते हुए या करवट बदलते हुए जमीन पर गिर जाते हैं। छोटे बच्चें बहुत चंचल होते हैं। जब वो धीरे-धीरे एक जगह से दूसरी जगह की तरफ खिसकने लगते हैं या बच्चे करवट लेना सीखते है या फिर बिना सहारे के बैठने की कोशिश करने लगते हैं। तो ज्यादात्तर उनका समय बिस्तर पर ही गुजरता हैं। कई बार ऐसे ही हल्की सी मूवमेंट में भी बच्चें अक्सर नीचे गिर जाते हैं, इस वजह से उन्हें अंदरुनी चोट लग जाती हैं। लेकिन कई बार हम मालूम नहीं कर पाते हैं कि बच्चें को कहां चोट लगी है या कितना दर्द हो रहा हैं। आइए जानते हैं कि अगर शिशु बेड से गिर जाए तो क्या करें।

बिस्तर से गिरने पे बच्चे के सिर पे चोट
बड़ों की तुलना में बच्चों के सर की हड्डी (खोपड़ी) बहुत लचीली होती है। इस वजह से बड़ों की तुलना में बच्चों को सर के फ्रैक्चर की सम्भावना या दूसरे गंभीर चोट की सम्भावना कम रहती है।

क्या करें जब बच्चा बिस्तर से गिर पड़े
- सारी सावधानियों के बाद भी अगर बच्चा निचे गिर पड़े तो
सर्वप्रथम आप अपने बच्चे का ध्यान से निरक्षण करें। देखें की कहीं उसके सर पे कोई चोट, सूजन तो नहीं है। अगर कुछ समय बाद आप का बच्चा शांत हो जाये और आराम से सोये तो उसे सोने दीजिये।
- शिशु के पुरे शरीर का निरक्षण करें की कहीं कोई चोट या सूजन तो नहीं है। बच्चे की आंखों को देखिये की वो ठीक से आंखों को फोकस तो कर पा रहा है।

इन स्थितियों से डॉक्टर्स से जरुर मिलें
- गिरने के बाद अगर आप का बच्चा बहुत ज्यादा रो रहा हो और अगर रोते-रोते अवचेत हो जाये तो आप पाने बच्चे तो तुरंत नजदीकी शिशु स्वस्थ केंद्र या शिशु विशेषज्ञ के पास ले के जाएँ।
- गिरने के बाद अगर आप के बच्चे उलटी हो और उसे बुखार चढ़ जाए तो उसे अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता है।
बच्चे के गिरने के बाद कुछ दिनों तक आप अपने बच्चे पे नजर रखें। अगर इन दिनों में आप ये पाएं की आप का बच्चा शांत है, सुस्त है और ज्यादा समय सोता है तो अपने शिशु के डॉक्टर से मिलें और सारी बात डिस्कस करें।
- शिशु में अगर आप बेहोशी और ऐंठन देखें या मिरगी की तरह के लक्षण दिखे तो शिशु को तुरंत डॉक्टर के पास ले के जाएँ।

इन बातों का रखें ख्याल
शिशु के बिस्तर के लिए आप bed guard का इस्तेमाल कर सकती हैं। रात के वक्त आप शिशु को पलने में भी सुला सकती हैं। पलने में चरों तरफ से ग्रिल लगा होने की वजह से बच्चे के गिरने की सम्भावना कम हो जाती है।
अगर शिशु आप के साथ बिस्तर पे सोता है तो बिस्तर के चारों तरफ कारपेट या गद्दा बिछा दें ताकि अगर बच्चा गिरे भी तो कारपेट या गद्दे पे जिससे उसे चोट कम लगे।



Click it and Unblock the Notifications
