Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
गर्भवती महिलाएं कैसे रखे नवरात्री व्रत
नवरात्री में मां दुर्गा के भक्तों में व्रत रखने की चाह कई गुना जाग जाती है। यदि आप गर्भवती हैं और आपकी इच्छा हो रही है कि आपभी इस नवरात्र मे व्रत रख कर हिस्सा लें तो, आपको कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता होगी। अगर आप नार्मल हैं तो आपको फास्ट रखने में कोई दिक्कत नहीं आएगी लेकिन अगर आप की तबियत हर समय खराब रहती है तो फास्ट रखने से पहले अपनी डॉक्टर की राय जरुर ले लें।
नवरात्र का यह मतलब नहीं होता कि आपको पूरे दिन भूखा और प्यासा रहना पडे़गा। इसमें आलू, घी, साबुदाने और भारी फलाहार खाने का रिवाज होता है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी आलू, खीर, साबुदाना, पकोड़े जैसे विशिष्ट नवरात्र भोजन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ये भोजन मोटा कर सकते हैं साथ ही जटिलताएं भी उत्पन्न कर सकते हैं। कई महिलाएं व्रत के समय नमक नहीं खाती जिससे उनके अंदर कमजोरी पैदा हो जाती है।
व्रत के समय तरल पदार्थ लेने जरुरी हैं और अच्छा तथा हेल्दी फलाहार करना जरुरी है, आइये जानते हैं कि गर्भवती महिलाएं कैसे रख सकती हैं नवरात्र का व्रत।

बिना पानी के उपवास ना रखें
आपको कभी बिना पानी के व्रत नहीं रखना चाहिये। आपके पेट में एक शिशु पल रहा है जिसे पानी पीने के लिये केवल आप पर ही टिका रहना है इसलिये व्रत में पानी जरुर पियें।

डॉक्टर से परामर्श लें
व्रत रखने के बारे में खुद से ही ना विचार लें, इसके बारे में डॉक्टर से जरुर पूछें। यदि डॉक्टर को लगेगा कि व्रत रखवाने से आपको और आपके शिशु को तकलीफ नहीं देगा तो वह हां कहेंगी नहीं तो आपको उनके निर्णय का आदर करना होगा।

हेल्दी खाना खाएं
किसी भी अवस्था में अपने शरीर को तकलीफ ना दें। जब आप गर्भवती होती हैं तब आप और आपके बच्चे को एनर्जी की आवश्यकता होती है। इस दौरान ताजे फल और ऐसी सामग्रियां खाती रहें जो व्रत के समय आवश्यक हों।

लंबे समय तक ना रहें भूखी
कुछ लोग जोश में आ कर लंबे समय तक फास्ट रख लेते हैं। ऐसा करने से शरीर में कमजोरी, एसिडिटी, सिरदर्द और खून की कमी हो जाती है।

नमक जरुर खाएं
कई महिलाएं व्रत के समय नमक बिल्कुल त्याग देती हैं लेकिन अगर आप प्रेगनेंट हैं तो नमक खाना ना छोडे़। नमक ना खाने से बीपी लो होने की संभावना हो जाती है और अन्य समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं।

आराम करना जरुरी
कभी भी शरीर के संकेतों को नजरअंदाज ना करें। अगर आपको नींद या कमजोरी आ रही है तो अपने शरीर की बात को तुरंत सुने।

तरल पदार्थ लेना जरुरी है
व्रत रखते समय केवल ठोस पदार्थो पर ही ना टिकी रहें बल्कि तरल पदार्थ भी लें। छाछ, ताजा जूस, दूध और ढेरा सारा पानी पीना आवश्यक है।



Click it and Unblock the Notifications
