Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
बर्थ कंट्रोल पिल लेने के साइड इफेक्ट
हार्मोन आधारित बर्थ कंट्रोल पिल से साइड इफेक्ट होने लगे तो फिर यह चिंता की बात है। बेशक बर्थ कंट्रोल पिल से कोई गंभीर साइड इफेक्ट तो नहीं होता, पर कुछ न कुछ साइड इफेक्ट तो होता ही है। बर्थ कंट्रोल इस मामले में अच्छा है कि यह प्रेगनेंसी को रोकता है। पर इसके इस्तेमाल से पहले अपने डाक्टर से इसके संभावित साइड इफेक्ट के बारे में भी समझ लें।
बर्थ कंट्रेल के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट में मतली, यौन रुचि में बदलवा, वजन का बढऩा, सिरदर्द, चक्कर आना, स्तन में सूजन आना, पीरियड के बीच में हल्की मात्रा में रक्त का प्रवाह, अनियमित पीरियड, हल्का पीरियड, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्टेरोल, फ्लूइड रिटेंशन, कामेच्छा में कमी, कब्ज, ओवेरियन फालीकल्स का बढऩा, वजाइनल डिस्चार्ज में बदलाव, बालों का झडऩा, हड्डी के घनत्व में कमी और मूड का बदलवा शामिल है। हालांकि ये सारे साइड इफेक्ट कुछ महीने बाद खुद ब खुद कम होने लगते हैं।
ऐसे आहार जिनसे होता है प्राकृतिक गर्भपात
बर्थ कंट्रोल कई बार कष्टदायक हो जाता है क्योंकि इससे मासिक धर्म अनियमित हो जाता है। कई बार तो इसके इस्तेमाल से अप्रत्याशित रूप से ब्लीडिंग होने लगती है। वैसे तो पिल गर्भनिरोधक का एक स्वीकार्य तरीका है, पर इससे कई दीर्घकालिक समस्याएं हो जाती हैं। आइए हम आपको बर्थ कंट्रोल के कुछ ऐसे साइड इफेक्ट के बारे में बताते हैं, जो आपके लिए तकलीफदेह हो सकती है।

सिरदर्द
अगर आपने बर्थ कंट्रोल पिल लेना शुरू कर दिया है तो कभी इसे लंबे समय तक न लें। बर्थ कंट्रोल का सबसे सामान्य साइड इफेक्ट मतली और सिरदर्द होता है। कई लक्षण पिल में पाए जाने वाले एस्ट्रोजन के कारण भी होते हैं और अगर आपको इससे छुटाकारा न मिले तो आप दूसरे विकल्प की तलाश शुरू कर दें।
मतली
बर्थ कंट्रोल पिल को हार्मोनल बर्थ कंट्रोल मेथड माना जाता है। महिलाओं में ओव्यलैशन को रोकने के लिए इसमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टरोन मिला होता है। पिल लेने वाली महिला को कई बार लंबे समय तक रहने वाले साइड इफेक्ट से भी जूझना पड़ता है। दरअसल इसमें हार्मोन मिला होता है, जिससे महिलओं को साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ता है।
असामान्य ब्लीडिंग
ज्यादातर महिलाएं जब पहली बार बर्थ कंट्रोल पिल लेती हैं तो उन्हें पीरियड के दरमियान असामान्य ब्लीडिंग से जूझना पड़ता है। साथ ही इस बात की संभावना बनी रहती है कि पीरियड के दौरान बड़ी मात्रा में ब्लीडिंग हो जाए।
ब्रेस्ट में दर्द
जब आप बर्थ कंट्रोल पिल लेना शुरू करेंगी तो बेस्ट में दर्द होगा और ये बड़ा भी हो जाएगा। आप कैफीन व नमक के सेवन को कम करके और अच्छी सपोर्ट ब्रा से दर्द को कम कर सकती हैं। वो महिलाएं जो लंबे समय से बर्थ कंट्रोल के साइड इफेक्ट से जूझ रही हैं तो उन्हें डाक्टर से परामर्श लेना चाहिए। अगर आपको छाती में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, ब्रेस्ट कैंसर, सांस लेने में दर्द, एब्डोमनल में ज्यादा दर्द और अचानक से धुंधला दिखाई देने लगे तो आपको डाक्टरी सलाह लेनी ही चाहिए।
यौन रुचि में कमी
वैसे तो यौन रुचि कई कारणों से कम हो सकती है, पर बर्थ कंट्रोल का हार्मोन इसे काफी बढ़ा देता है।
खैर ये तो बर्थ कंट्रोल के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट हैं। आपके लिए यह जरूरी है कि आप इसे जानें और पिल के इस्तेमाल से पहले सावधान रहें।



Click it and Unblock the Notifications
