Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
जल्द गर्भवती बनने के लिये खाएं ये 21 आहार
मां बनना प्रत्येक स्त्री के लिए सबसे अधिक कीमती और मनचाहा पल होता है। परन्तु जब किसी स्त्री को गर्भवती होने में कठिनाई होती है तो इसके कारण वह तनावग्रस्त हो सकती है। हालांकि महिलाओं में बांझपन कई कारणों से हो सकता है परन्तु विशेषज्ञ ऐसा मानते हैं कि उचित आहार सही तरीके से लेना भी प्रभावी उपाय है।
महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढाने के तरीके
ये खाद्य पदार्थ न केवल शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाते हैं और प्रजनन क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि महिलाओं में गर्भवती होने की संभावना को भी बढ़ाते हैं। हमारी आहार और पोषण विशेषज्ञ डॉ. नेहा संवालका ने यहाँ 21 खाद्य पदार्थ बताए गए हैं जिन्हें हर उस महिला को अपने आहार में शामिल करना चाहिए जो गर्भवती होने की योजना बना रही हैं।

सब्जियां
उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ जो महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाते हैं

हरी पत्तेदार सब्जियां:
डॉ. नेहा कहती हैं, "हरी पत्तेदार सब्जियों में फोलिक एसिड और आयरन(लौह तत्व) प्रचुर मात्रा में होते हैं जो उन महिलाओं के लिए बहुत अधिक लाभदायक हैं जो गर्भवती होने की योजना बना रही हैं। एक मज़बूत एंडोमैट्रियल लाइनिंग (गर्भाशय की भीतरी परत) के विकास के साथ साथ आयरन युग्मनज को गर्भाशय से जोड़ने में मदद करता है।"

ब्रोकोली:
इसे कुछ समय पहले तक एक विदेशी खाद्य पदार्थ माना जाता था। यह उन महिलाओं के लिए उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ है जो गर्भवती होने की योजना बना रही हैं। इसमें फोलिक एसिड, आयरन और अन्य पोषक तत्व उपस्थित होते हैं जो इसे संपूर्ण आहार बनाते हैं। इसमें विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में होता है जो जिसकी आवश्यकता अंडाशय को अंडे के विकास और निषेचन की प्रक्रिया के लिए होती है।

आलू:
प्रत्येक महिला जो गर्भवती होने की योजना बना रही है उसे अपने आहार में बेक्ड आलू अवश्य शामिल करने चाहिए। आलू में विटामिन बी और ई प्रचुर मात्रा में होता है। यह कोशिका विभाजन को बढ़ाता है तथा इस प्रकार एक स्वस्थ डिम्ब के उत्पादन के अवसर को बढ़ाता है।

खट्टे फल:
वे महिलायें जो गर्भवती होने की योजना बना रही हैं, उनके आहार में ये फल अवश्य शामिल होने चाहिए। इन फलों में विटामिन सी उच्च मात्रा में होता है जो अंडाशय से अंडे को निकलने में सहायक होता है।

अनार:
स्वास्थ्य के लिए अनेक प्रकार से लाभकारी होने के अलावा अनार स्त्री तथा पुरुष दोनों में कामेच्छा को बढ़ाता है।

केला:
वे महिलायें जिनका मासिक चक्र नियमित होता है उनमें बांझपन और गर्भावस्था से संबंधित समस्याओं की संभावना कम होती है। अत: वे महिलायें जो गर्भवती होने की योजना बना रही हैं उन्हें केला खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। नियमित मासिक चक्र के लिए यह विटामिन आवश्यक है तथा इस प्रकार यह प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है।

अनानास:
अनानास में मैंगनीज़ प्रचुर मात्रा में होता है। यह खनिज कई प्रकार के प्रजनन हार्मोन्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा शरीर में मैंगनीज़ के स्तर के कम होने के कारण भी बांझपन की समस्या देखी गयी है।

अंडे:
निसंदेह प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए अंडे एक उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ है। इसमें कोलिन, फ़ोलिक, ओमेगा3 फैटी एसिड और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होते हैं जो उन महिलाओं के लिए पूर्ण आहार के समान होता है जो गर्भवती होने की योजना बना रही है।

सैल्मन:
यदि आप मछली खाना पसंद करते हैं तो सैल्मन सबसे अच्छी है। प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले इस खाद्य पदार्थ में ओमेगा3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं जो महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ऑइस्टर्स:
एक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ जिसे गर्भवती होने की योजना बनाने वाली प्रत्येक महिला को अपने आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए। इस समुद्री खाद्य पदार्थ में प्रचुर मात्रा में ज़िंक होता है जो अंडा बनने में सहायक होता है तथा इस प्रकार प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है।

शैल फिश:
शैल फिश एक अन्य स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है जिसमें विटामिन बी 12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में एस्ट्रोजन के उचित स्तर को बनाए रखने और निषेचित अंडे के आरोपण के लिए बहुत आवश्यक होता है।

हल्दी:
जब भी आप खाना बनाए तो इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए तथा स्वस्थ गर्भावस्था के लिए उसमें हल्दी अवश्य मिलाएं। एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध इस मसाले के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि इस मसाले में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के अद्भुत गुण हैं।

मिर्ची:
तीख़े खाद्य पदार्थ जैसे मिर्ची को अपने आहार में शामिल करें क्योंकि ये पदार्थ प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं। ये आपके शरीर में रक्त प्रवाह को बढ़ाते हैं तथा प्रजनन तंत्र को स्वच्छ रक्त पहुँचाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा मिर्ची एंडोर्फिन्स (तनाव कम करने वाला हार्मोन) के निर्माण को बढ़ाता है जिससे शरीर को आराम मिलता है तथा शरीर की प्रजनन क्षमता भी बढ़ती है।

लहसुन:
जब ऐसे खाद्य पदार्थों की बात आती है जिनमें प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में हों तो लहसुन इस सूची में पहले स्थान पर आता है। रसोईघर में पाए जाने वाले इस घटक में सेलेनियम नाम खनिज पाया जाता है जो गर्भपात की संभावना को कम करता है तथा इस प्रकार आपके गर्भवती होने के अवसरों को बढ़ाता है।

कद्दू के बीज:
गर्भवती होने की योजना बनाने वाली महिलाओं के लिए कद्दू के बीज बहुत लाभदायक होते हैं क्योंकि इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो प्रजनन स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं। हालाँकि इन बीजों में जिंक होता है जो भ्रूण अवस्था में कोशिका विभाजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अलसी:
अलसी में ओमेगा3 फैटी एसिड तथा लिग्निंस प्रचुर मात्रा में होता है जो महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लिग्निंस फाइब्रॉएड के आकार को कम करने में सहायक होता है तथा इस प्रकार वह प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है।

ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल):
स्वस्थ शरीर और हृदय के लिए ऑलिव ऑइल का महत्व सब जानते हैं। परंतु इस तेल में उपस्थित मोनोसैचुरेटेड फैट शरीर में सूजन को कम करते हैं तथा इस प्रकार समस्या मुक्त गर्भावस्था में सहायक होते हैं।

कॉड – लीवर ऑइल:
ओमेगा3 फैटी एसिड स्वस्थ फैट होते हैं जो महिलाओं में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम करने में और सामान्य विकास में सहायक होता है। कॉड लीवर ऑइल में ओमेगा3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है जो शरीर में प्रजनन से संबंधित हार्मोन्स को नियमित करता है तथा इस प्रकार महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाता है।

बादाम:
गर्भधारण की योजना बनाने वाले महिलाओं के लिए यद्यपि सभी प्रकार के मेवे अच्छे माने जाते हैं परंतु बादाम उनमें सर्वश्रेष्ठ है। इसमें विटामिन ई और ओमेगा3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है जो इसे प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाला एक उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ बनाता है।

इस तरह गर्भधारण की संभावना बढ सकती है
अत: यदि आप गर्भवती होने की योजना बना रही हैं तो प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले इन खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें तथा एक स्वस्थ गर्भधारण की संभावना को बढ़ाएं। आसानी से उपलब्ध होने के अलावा ये खाद्य पदार्थ किफायती भी हैं तथा आपकी आर्थिक स्थिति और गर्भावस्था की योजना के लिए उचित और अनुरूप भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications











