Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
गर्भावस्था के दौरान तुलसी के पत्तों के सेवन से होने वाले लाभ
तुलसी, एक जड़ी-बूटी है जिसके अनेक स्वास्थ्य लाभ है। तुलसी, औषधीय गुणों से भरपूर है। अगर कोई गर्भवती महिला इसका सेवन करती है तो उसे काफी फायदा होगा। याद रहें, तुलसी का सेवन पूरी तरह सुरक्षित होता है।
तुलसी, विटामिन, पोषक तत्वों, खनिजों और अन्य शक्तिशाली तत्वों का मिश्रण है। इसके सेवन से कई बीमारियां और संक्रमण को होने से बचाया जा सकता है। इसकी पत्तियां, शरीर में कीटाणुओं को मारने में सक्षम और शरीर को शक्तिशाली बनाने में सहायक होती हैं।
तुलसी में हीलिंग गुण होते हैं। इसकी पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। तुलसी का इस्तेमाल कई प्रकार की दवाओं को बनाने में किया जाता है। इसके नियमित सेवन से उम्र में बढ़ोत्तरी होती है और कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी लड़ने के लिए शरीर को ताकत मिलती है। तुलसी में मौजूद तत्व, शरीर में एंटीबॉडी के उत्पादन को बढ़ा देते हैं।

गर्भावस्था के दौरान तुलसी बहुत फायदेमंद साबित होती है। यह एक सुपरफूड है। आइए जानते है कि गर्भावस्था में तुलसी के सेवन के क्या फायदे होते हैं:
रक्त के थक्के को नियंत्रित करना- तुलसी में विटामिन के होता है जो रक्त को जमने में सहायक होता है। हर दिन तुलसी के दो दल का सेवन करने से गर्भवती महिला के शरीर में खून की कमी नहीं होगी और न ही उसकी हानि होगी। एनिमिया से ग्रसित महिलाएं भी तुलसी के दो पत्तों का सेवन अवश्य करें।

भ्रूण का उचित विकास- गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए तुलसी बेहद फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन ए होता है जो भ्रूण के विकास में सहयोग देता है। साथ ही बच्चे के तंत्रिका तंत्र के समुचित विकास में मदद करता है।

भ्रूण की हड्डियों का सही गठन- तुलसी के सेवन से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा सही रहती है जिससे बच्चे की हड्डियों का गठन बिलकुल सही रहता है। इसमें मैगनींज भी होता है जो तनाव को कम करता है और सेलुलर क्षति के जोखिम से बचाता है।
स्वस्थ रक्त की आपूर्ति- तुलसी के पत्तों के सेवन से शरीर में स्वस्थ रक्त की आपूर्ति होती है, जो गर्भावस्था के दौरान सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इससे बच्चे में किसी प्रकार का कोई विकार नहीं होता है और वह पूर्णत: स्वस्थ अवस्था में जन्म लेता है।

एनिमिया होने से बचाएं- जिन महिलाओं के शरीर में रक्त की कमी होती है उन्हें तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इसमें ऐसे तत्व होते हैं तो हीमोग्लोबिन को बूस्ट कर देता है और लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है। इससे ऊर्जा के स्तर में भी इज़ाफा होता है और गर्भावस्था के दौरान होने वाली थकान भी दूर हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications