Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
क्या गर्भावस्था के दौरान चाइनीज़ फ़ूड खाना सुरक्षित है?
जब हम बाहर जाते हैं तब हम में से अधिकाँश लोग नई डिशेज़ खाते हैं और आजकल लोगों में चाइनीज़ फ़ूड बहुत लोकप्रिय है। हालाँकि क्या गर्भवती महिलाओं के लिए चाइनीज़ फ़ूड खाना सुरक्षित है?
हम में से अधिकाँश लोगों को स्वादिष्ट गोभी मंचूरियन, नूडल्स, फ़्राइड राईस आदि बहुत पसंद है, सही है न? इन चाइनीज़ पदार्थों ने हमारा दिल चुरा लिया है, विशेष रूप से भारत में जहाँ लोग विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थ खाना पसंद करते हैं।
Faasos! Get Upto 50% Cashback On All Food Orders*
जब हम बाहर खाना खाने जाते हैं तो हम देखते हैं कि हर उम्र के लोग चाइनीज़ फ़ूड का आनंद उठाते हैं। अब जब गर्भवती महिला की बात आती है तो हम सभी जानते हैं कि गर्भवती महिला को स्वस्थ आहार की आवश्यकता होती है क्योंकि गर्भवती महिला जो कुछ भी खाती है वह गर्भनाल के माध्यम से सीधे बच्चे को पहुँचता है।
इसके अलावा, कई गर्भवती महिलाओं को शरीर में होने वाले हार्मोन्स में परिवर्तन होने के कारण कई प्रकार की इच्छाएं होती हैं अत: गर्भवती महिला को स्वादिष्ट खाना खाने की इच्छा होना बहुत सामान्य बात है।
तो क्या होता है जब गर्भवती महिला चाइनीज़ फ़ूड खाती है? क्या यह हेल्दी है अथवा नहीं? आइये जानें!

तथ्य #1
चाइनीज़ फ़ूड जैसे नूडल्स, मंचूरियन, फ़्राइड राईस, मोमोस आदि में नुकसानदायक टॉक्सिक पदार्थ मिले होते हैं जो इसके स्वाद को बढ़ाते हैं।

तथ्य #2
चाइनीज़ फ़ूड में मोनोसोडियम ग्लूटामेट या एमएसजी नामक टॉक्सिक पदार्थ पाया जाता है।

तथ्य #3
मोनोसोडियम ग्लूटामेट सोडियम सॉल्ट का एक प्रकार है जो ग्लूटामिक एसिड से मिलता है जो खाद्य पदार्थों के स्वाद को अधिक बढ़ाने में सहायक होता है।

तथ्य #4
अनेक वर्षों से की गयी खोजों से पता चला है कि चाइनीज़ फ़ूड से जो एमएसजी हमारे शरीर के अन्दर जाता है उसके कारण कई समस्याएं जैसे पाचन संबंधी समस्याएं, सिरदर्द, एलर्जी, अस्थमा, जोड़ों का दर्द, वज़न बढ़ना आदि की हो सकती हैं।

तथ्य #5
इसके अलावा अध्ययनों से यह भी पता चला है कि जब कोई गर्भवती महिला चाइनीज़ फ़ूड का सेवन करती है तो यह एमएसजी बच्चे तक पहुँच कर उसके विकास को प्रभावित करता है।

तथ्य #6
एमएसजी में उपस्थित अनावश्यक एमिनो एसिड गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डियों के विकास को प्रभावित कर सकता है जिसके कारण बच्चे में विकास संबंधी समस्याएं आ सकती हैं।

तथ्य #7
एमएसजी के अलावा चाइनीज़ फ़ूड में सोडियम बहुत अधिक मात्रा में होता है जिसके कारण गर्भवती महिलाओं में मॉर्निंग सिकनेस, क्रैम्पस और पेट फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

तथ्य #8
अत: यह निष्कर्ष निकलता है कि गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित तौर पर चाइनीज़ फ़ूड का सेवन करना सुरक्षित नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications