Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Wow... इस वजाइनल रिंग को पहनने से टीनेज लड़कियों को कभी नहीं होगा HIV
चिकित्सकों ने वजाइना रिंग को पहले 18.45 उम्र की महिलाओं के लिए सुरक्षित बताया था लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च के परिणाम में ये साबित हुआ है कि ये रिंग सुवा लड़कियों के लिए भी सुरक्षित होती हैं।
महिलाओं को एचआईवी इंफेक्शन से बचाने के लिए इस वजाईना रिंग का प्रयोग किया जाता है। वजाईना रिंग में प्रायोगिक एंटीरेट्रोवायरल ड्रग (ARV) होता है।
इससे बनी होती है डैपिविराइन रिंग
डैपिविराइन को टीएमसी-120 भी कहा जाता है। ये एआरवी से ही संबंधित होता है जिसे नॉन-न्यूक्लिओसाइड ट्रांसक्रिप्टेस कहा जाता है।
ये ट्रांसक्रिप्टेस एचआईवी को पैदा करने वाले एंजाइम को होने से रोकते हैं। ये एंजाइम एचाआईवी की प्रतिकृति का एक महत्वपूर्ण प्रोटीन होता है। डैपिविराइन फ्लैक्सिबल मटीरियल से बनी होती है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर यह वजाईना रिंग 18 उम्र से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सुरक्षित है तो हमारे पास इस बात की भी जानकारी है कि ये युवा महिलाओं के लिए भी सुरक्षित है। एचआईवी को आप 16 और 18 वर्ष की उम्र की लड़कियों के बीच अलग नहीं कर सकते हैं।
एचआईवी तो इन सभी में एक जैसा ही होता है। एचआईवी से बचाव के लिए सुरक्षा बहुत जरूरी है। वहीं सभी उम्र की महिलाओं को एचआईवी से सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।
सुरक्षा को लेकर नहीं मिला कोई नया परिणाम
इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 15-17 साल की उम्र की लड़कियों को शामिल किया था। ये लड़कियां 6 महीने से महीने में एक बार डैपिविराइन रिंग (73) और प्लेसेबो रिंग (23) का प्रयोग कर रही थीं। डैपिविराइन रिंग और प्लेसेबो रिंग के बीच में सुरक्षा को लेकर कोई भी अंतर नहीं पाया गया।
प्रतिभागियों ने खुद इस रिंग का प्रयोग किया था और उन्होंने खुद ही शोधकर्ताओं को अपने अनुभव के बारे में बताया। 42 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि उन्हें पूरे महीने में कभी भी इस रिंग को हटाने की जरूरत महसूस नहीं हुई। वो सिर्फ महीने में एक बार इसे बदलने के लिए हटाती थीं।



Click it and Unblock the Notifications