Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बनने वाले हैं पापा तो पहले जान लें अपनी ज़िम्मेदारियां
पिता बनना गर्व की बात होती है और यहां आपकी ज़िम्मेदारियां खत्म नहीं बल्कि शुरू होती हैं। जैसे ही आप अपने परिवार को आगे बढ़ाने का निर्णय लेते हैं अर्थात बच्चे की प्लानिंग शुरू करते हैं तो इसके साथ ही आपको अपने जीवन और जीवनशैली में बहुत सारे बदलाव लाने पड़ते हैं।
अच्छा पिता बनने के लिए आपको छोटे छोटे बलिदान देने पड़ते हैं। साथ ही अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखना होता है ताकि आप अपने होने वाले बच्चे के साथ खुशियों के पल जी सकें और उसे एक बेहतर भविष्य दे पाएं।

कई बार हम जल्दबाज़ी में कुछ गलत फैसले ले लेते हैं जिसका परिणाम हमें सारी उम्र भुगतना पड़ता है। इसी प्रकार जब आप पिता बनने का निर्णय लेते हैं तो कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन पर आपको गौर करने की वाक़ई में ज़रुरत होती है। तो आइए ऐसी ही कुछ ज़रूरी बातें हम आपको बताते हैं जिन्हें एक पिता को ध्यान में रखनी चाहिए।
आर्थिक योजना बनाएं
इस महंगाई के ज़माने में बच्चे का पालन पोषण करना आसान नहीं होता इसलिये आप बच्चे की प्लानिंग तभी करें जब आप आर्थिक रूप से इसके लिए तैयार हों। आज के इस दौर में बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर अन्य सभी चीज़ें इतनी महंगी हो गयी है कि माता पिता के लिए ये सब करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। अगर आप अपने बच्चे को एक खुशहाल और अच्छा भविष्य देना चाहते हैं तो पहले स्वयं को आर्थिक तौर पर मज़बूत बनाएं।
स्वस्थ जीवनशैली
यदि आप स्वस्थ नहीं रहेंगे तो आपके शुक्राणु भी ठीक नहीं रहेंगे। अगर आप बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं तो बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। रोज़ाना व्यायाम के साथ अपने खाने पीने पर भी ध्यान दें। साथ ही समय समय पर डॉक्टर से अपना चेकअप भी करवाते रहें ताकि आप यह जान सकें कि कहीं आपको कोई सेहत संबंधी समस्या तो नहीं है।
शराब और सिगरेट का सेवन न करें
शराब, सिगरेट आदि जैसी बुरी आदतें ना सिर्फ आपके स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं बल्कि आपके शुक्राणु और डीएनए को भी नुकसान पहुंचाती है। बेहतर होगा आप अपने बच्चे के लिए इस तरह की बुरी आदतों से दूर ही रहें।
अपने बर्ताव में बदलाव लाएं
अपने बच्चों के लालन पालन के दौरान माता पिता को कई सारे समझौते करने पड़ते हैं। एक अच्छे पिता होने के नाते आपको हमेशा अपने बुरे पहलू को छिपाकर रखना चाहिए ताकि उसका असर आपके बच्चे पर न पड़े। अपने बच्चे के सामने अच्छा व्यवहार करें। साथ ही अपने गुस्से पर भी काबू रखना, धैर्य आदि जैसी चीज़ें आपको अपने अंदर रखनी चाहिए। अपने बच्चों के साथ हमेशा शान्ति और प्यार से पेश आएं।
बच्चे के लिए एक उदाहरण बनें
जैसा की हम सब जानते हैं बच्चे बड़ों को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं इसलिए आप स्वयं को ऐसा बनाए कि आप अपने बच्चे के लिए एक उदाहरण बन जाएं। एक अच्छा पिता बनने से पहले एक अच्छा इंसान बनना भी आपके लिए उतना ही ज़रूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
