Latest Updates
-
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व
कंसीव करने में आ रही है दिक्कत, तो मेंस्ट्रुअल कप से जुड़ी ये ट्रिक आ सकती है काम
किसी भी महिला के लिए मां बनने का अनुभव सबसे अनमोल होता है। मां बनना ही एक औरत को पूर्ण बनाता है। मगर कई महिलाओं के लिए कंसीव करना आसान नहीं होता है। प्रेगनेंसी का सुख पाने के लिए उन्हें काफी जद्दोजेहद करनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में महिलाएं तरह तरह के उपाय अपनाती हैं ताकि वो गर्भधारण कर सकें।

आपने भी सुना होगा कि महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने के तुरंत बाद अपने पैरों को हवा में उठा लेती हैं या फिर पाइनएप्पल खाती हैं, ऐसे ही कई टिप्स और ट्रिक्स हैं जिसे वो अपनी प्रेगनेंसी की संभावना को बेहतर बनाने के लिए करती हैं। कई औरतों के मुताबिक गर्भावस्था की संभावना को बढ़ाने में मेंस्ट्रुअल कप मददगार साबित हो रहा है। जानते हैं प्रेगनेंट होने के लिए मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल कब और कैसे करना है और ये काम कैसे करता है।

मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल
अभी तक आपने मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल सिर्फ पीरियड्स के दौरान ही किया होगा। महिलाएं टेम्पोंस या फिर सेनेटरी पैड्स के स्थान पर मेंस्ट्रुअल कप का उपयोग करती हैं। मगर अब ये उन महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है जो कंसीव करना चाहती हैं।

मेंस्ट्रुअल कप से प्रेगनेंसी में मदद?
मेंस्ट्रुअल कप सिलिकॉन या लेटेक्स से बने होते हैं जिन्हें ऐसे डिज़ाइन किया जाता है जो आपके वजाइना में इस तरह सेट हो जाता है जिससे पीरियड्स का ब्लड उसमें एकत्र होता रहता है।
गर्भधारण की इच्छुक महिलाएं जब इसका इस्तेमाल करती हैं तब स्पर्म के लिए लक्ष्य तक पहुंचने का एक ही रास्ता बचता है। मेंस्ट्रुअल कप के लगे रहने से स्पर्म सीधा ऊपर की तरफ ही जाता है जहां वो एग से मिलता है और इस उपाय से प्रेगनेंट होने के चांस बढ़ जाते हैं।

कब और कैसे करना है मेंस्ट्रुअल कप का प्रयोग
यदि आप अपना परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रही हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है तो ये ट्रिक आपकी सहायता कर सकती है। इस उपाय के तहत पार्टनर के इजैकुलेट अर्थात स्खलन के तुरंत बाद मेंस्ट्रुअल कप लगा लें।
आप दूसरा उपाय भी अपना सकती हैं। इसके लिए अपने पार्टनर को पुल आउट मेथड के लिए कहें और स्पर्म को मेंस्ट्रुअल कप में इजैकुलेट करवाएं ,इसके तुरंत बाद आप मेंस्ट्रुअल कप को उसकी जगह पर लगा लें। इस उपाय से स्पर्म को तैरकर अपनी निश्चित जगह पर जाने में आसानी होगी।

इस बात का रखें ख्याल
मेंस्ट्रुअल कप के इस्तेमाल से जुड़ी सभी गाइडलाइन्स का पालन करें। मेंस्ट्रुअल कप को 12 घंटे से ज्यादा देर तक लगाकर न रखें। समयसीमा का ध्यान न रखा जाए तो वजाइना का पीएच लेवल बिगड़ सकता है और यीस्ट इंफेक्शन भी हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
