Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
प्रेग्नेंसी में निकल जाती है नाभि बाहर की ओर, जानिए क्या ऐसा होना नॉर्मल है?
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और इन्हीं में से एक है आउटी बेली बटन। महिलाओं के गर्भधारण का समय जैसे-जैसे बीतने लगता है, यह आउटी बेली बटन दिखाई देने लगती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गर्भाशय के अंदर बढ़ते बच्चे के कारण महिला की नाभि बाहर निकल जाती है। हालांकि कुछ महिलाओं को गर्भवती होने पर आउटी बेली बटन का अनुभव नहीं हो सकता है, लेकिन शारीरिक परिवर्तन आम हैं। ये अक्सर समय के साथ प्रसव के बाद गायब हो जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आउटी बेली बटन के कारणों और रोकथाम के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-

गर्भावस्था के दौरान ’आउटी’ बेली बटन क्या है?
आपका नाभि आपके पेट पर एक निशान है जो गर्भनाल के अटैचमेंट प्वांइट को चिह्नित करता है। आमतौर पर, नाभि को ’इनी’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह ज्यादातर अंदर की ओर होती है। ऐसे मामलों में जहां नाभि बाहर की ओर निकली हुई हो, आप इसे ’आउटी’ कह सकते हैं।
गर्भावस्था के दौरान आउटी बेली बटन का क्या कारण हो सकता है?
जब आप गर्भवती होती हैं, तो आपके शरीर में कई परिवर्तन होते हैं। आपका वजन बढ़ता है, और जैसे-जैसे आपका बच्चा आपके गर्भ में बढ़ता है आपका गर्भाशय फैलता है। इन सबके अलावा, आपका शरीर तरल पदार्थों को बरकरार रखता है, और एमनियोटिक द्रव का निर्माण भी होता है। इन सभी कारणों से गर्भाशय आपकी नाभि को प्रेस करता है। नतीजतन, आपका बेली बटन बाहर की ओर निकलने लगता है और एक आउटी में बदल जाता है।

गर्भवती होने पर आउटी बेली बटन को कैसे रोकें?
हालांकि, जब आप गर्भवती होती हैं, तो आप अपने पेट को बढ़ने से नहीं रोक सकती हैं। ठीक इसी तरह, आप अपने नाभि को बाहर की ओर बढ़ने और बाहर निकलने से नहीं रोक सकती हैं। कुछ लोगों की नाभि अंदर की ओर होती है, जबकि कुछ के पास गर्भावस्था से पहले ही बाहरी आकार की नाभि होती है। आपके नाभि का मूल आकार यह तय नहीं करेगा कि गर्भवती होने पर यह कितना बाहर निकलेगा या नहीं। हो सकता है कि गर्भवती होने पर भी आपको आउटी बेली बटन का अनुभव ना हो। ये सभी स्थितियां बिल्कुल सामान्य हैं।
डिलीवरी के बाद ’आउटी’ बेली बटन का क्या होता है?
गर्भावस्था के दौरान, आपके नाभि क्षेत्र के आसपास की त्वचा ढीली हो जाती है। इसलिए हो सकता है कि डिलीवरी के बाद भी आपका आउटी अंदर की ओर न जाए। यदि आपका नाभि अपने आप अंदर नहीं जाता है, तो ऐसे में इसे वापस स्थिति में लाने के लिए आपको एक छोटी प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। इसके बारे में अधिक व सटीक जानकारी हासिल करने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्लास्टिक सर्जन से सलाह लेना सबसे अच्छा उपाय माना जाता है।
यह नाभि या नाभि हर्निया का संकेत भी हो सकता है, हालांकि यह काफी दुर्लभ है। यह तब हो सकता है जब आपके फैटी टिश्यू या आंत्र का कुछ हिस्सा नाभि के क्षेत्र के पास आ जाए। यदि आप नाभि हर्निया से पीड़ित हैं, तो आपको कुछ दर्द और परेशानी भी हो सकती है। यदि आप अपने नाभि के पास एक दर्द का अहसास हो रहा है, तो आपको तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
वहीं, यदि आपको अपने नाभि के आसपास कोई डिस्कलरेशन दिखाई देता है, तो आपको अपने डॉक्टर से भी बात करनी चाहिए। खासतौर से, मल्टीपल प्रेग्नेंसी के दौरान बेली बटन हर्निया विकसित होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए यदि आप जुड़वां या उससे अधिक की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपके नाभि हर्निया विकसित होने का जोखिम अधिक है। जब आप पहली बार अपने नाभि को अपना आकार बदलते हुए और बाहर की ओर मुड़ते हुए देखें तो घबराएं नहीं। ये शारीरिक परिवर्तन सभी गर्भधारण का एक सामान्य हिस्सा हैं। यदि आप अभी भी चिंतित हैं, तो एक बार अपनी डॉक्टर से बात करें और उनकी सलाह पर आप कुछ टेस्ट भी करवा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
