Latest Updates
-
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय -
Sawan Mehendi Designs 2026: सावन में हाथों पर खूब जचेंगे ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Mangla Gauri Vrat 2026: आज है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
गर्भावस्था में महिला के लिए कितना सही है डीएचए सप्लीमेंट, जानिए
गर्भावस्था का समय महिला के लिए काफी कठिन होता है। ऐसे में महिला को अपने खानपान को लेकर काफी सतर्क होना पड़ता है। गर्भावस्था में डीएचए अर्थात् डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड सप्लीमेंट्स को लेकर अक्सर महिलाओं के मन में संशय रहता है। यह एक ऐसा कंपाउंड है, जो प्रसवपूर्व विटामिन में नियमित रूप से नहीं पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन अलग से किया जाना चाहिए या नहीं, आज इस लेख में हम विस्तारपूर्वक इसी के बारे में चर्चा करेंगे-

क्या होता है डीएचए
बहुत सी महिलाओं को डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड अर्थात् डीएचए के बारे में और उसकी महत्ता के बारे में पता ही नहीं होता। यह एक एक ओमेगा 3 फैटी एसिड है जो गर्भवती महिलाओं को दिया जाता है। गर्भावस्था के दौरान और बाद में इसे लेने की सिफारिश की जाती है क्योंकि यह महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली कॉम्पलीकेशन से दूर रहने में मदद करता है, साथ ही यह गर्भ में बच्चे के विकास को भी बढ़ाता है। अगर इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे गर्भवती स्त्री को बेहद लाभ होता है।

मिलते हैं यह फायदे
अगर डीएचए से गर्भवती महिला को होने वाले फायदों की बात की जाए तो यह कई मायनों में लाभदायक है। रिसर्च के अनुसार, गर्भावस्था में डीएचए की पर्याप्त मात्रा लेने से बच्चे का आई व हैंड को-आर्डिनेशन बेहतर होता है। इसके अलावा, इसका सकारात्मक असर गर्भस्थ शिशु के वजन पर भी पड़ता है। वहीं, डीएचए उच्च रक्तचाप वाली महिलाओं के लिए भी बेहद लाभदायक है क्योंकि यह धमनियों को सख्त करने के खिलाफ लड़ता है। साथ ही इसके सेवन से गर्भवती महिकलाओं में एलर्जी की संभावना भी काफी कम हो जाती है।

डीएचए के स्त्रोत
डीएचए गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु के लिए बेहद आवश्यक है। अगर इसके प्राकृतिक स्त्रोतों की बात की जाए तो वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन, कैन्ड लाइट टूना और हेरिंग डीएचए के प्राकृतिक स्रोत हैं। वहीं एल्जी या शैवाल में भी डीएचए व ईपीए समृद्ध मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा फिश ऑयल, प्लांट्स व नट्स ऑयल से भी आप डीएचए प्राप्त कर सकती हैं।

रिस्क फैक्टर
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि डीएचए एक गर्भवती महिला के लिए एक बेहद ही आवश्यक कंपाउंड है। हालांकि, गर्भवती होने पर डीएचए का कितना सेवन किया जा सकता है, इसकी भी सीमाएं हैं। आवश्यकता से अधिक डीएचए का सेवन आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। डीएचए का आवश्यकता से अधिक सेवन करने पर आपको रक्तस्राव का खतरा, खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना और रक्त शर्करा नियंत्रण समस्याएं हो सकती हैं।

डीएचए सप्लीमेंट लेना है सही या नहीं
अब सवाल यह उठता है कि गर्भवती महिला को डीएचए सप्लीमेंट लेना चाहिए या नहीं। यकीनन गर्भावस्था में शरीर को पर्याप्त मात्रा में डीएचए प्रदान करने के लिए आप इसके सप्लीमेंट पर विचार कर सकती हैं। हालांकि किसी भी सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले यह जरूरी है कि आप अपनी गायनेकॉलाजिस्ट से इस बारे में बात करें और उनकी सलाह पर ही डीएचए सप्लीमेंट लें। साथ ही साथ डॉक्टर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश व मात्रा का भी पूरा ख्याल रखें।



Click it and Unblock the Notifications