Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेगनेंसी में खांसी-जुकाम, अपनाएं ये इंडियन नुस्खें
ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी होना आम बात है। लेकिन गर्भावस्था में इम्यूनिटी सिस्टम के कमजोर होने की वजह से वायरल इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए ऐसी महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। सर्दी-जुकाम होने पर किसी भी गर्भवती महिला को बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए। लेकिन इन घरेलू नुस्खों के जरिए बचाव जरूर कर लेना चाहिए। तो चलिए जानें वौ कौन से घरेलू नुस्खें हैं जिनके जरिए खांसी और सर्दी से बचा जा सकता है।

गर्म पानी
ज्यादा ही खांसी की समस्या होने पर गर्भवती महिलाओं को केवल गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके अलावा तुलसी, अदरक, शहद वाली चाय पीने से भी जुकाम और खांसी में राहत मिल सकती है। और इसमें किसी तरह का साइइफेक्ट्स नहीं हैं।

भाप से भी मिलती है मदद
अगर सर्दी होने पर बंद नाक परेशान कर रही है तो गर्म पानी की भाप लें। किसी बर्तन में पानी गर्म करके उसके ऊपर चेहरे को ले जाएं और सिर को तौलिए से ढंक लें। इससे बंद नाक खुल जाएगी और सिर में हो रहे दर्द में आराम मिल जाएगा।

ढंक कर रहें
गर्भावस्था में महिलाओं को खुद का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। शरीर को गर्म कपड़ों से ढंक कर रखें। क्योंकि जुकाम के साथ बुखार होने पर ठंड लगती है जो गर्भस्थ शिशु की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है।

यूकेलिप्टस का तेल
अगर सर्दी होने पर बंद नाक से परेशानी हो रही है तो तकिया पर कुछ बूंदे यूकेलिप्टस के तेल की डाल कर सो जाएं। नाक में यूकेलिप्टस की महक जाएगी तो नींद अच्छी आएगी और बंद नाक में राहत मिलेगी।

तुलसी और पुदीना का उपाय
5 से 7 तुलसी एवं पुदीना के पत्तों को पानी में उबालकर सेवन करें। इससे खांसी ठीक हो जाती है। यह बहुत लाभदायक होता है।

बासी खाना न खाएं
अपने शरीर को संक्रमण से दूर रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें। कफ बनाने वाली चीजें ना खाएं। इस समय ना तो बहुत ठंडा खाएं और न ही बहुत गर्म। सूप और हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करें।



Click it and Unblock the Notifications
