Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेग्नेंसी में दिवाली पॉल्यूशन से हो सकता है नुकसान, ऐसे करें खुद को प्रोटेक्ट
दिवाली को रोशनी का त्योहार कहा जाता है। लोग इस त्योहार को बेहद ही हर्षोल्लास से मनाते हैं। अपने घरों की सफाई करने व उसे सजाने के अलावा दीए जलाए जाते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो इस त्योहार पर पटाखे भी फोड़ते हैं। यहां तक कि बच्चे तो कई दिन पहले से ही पटाखे फोड़ने लग जाते हैं। लेकिन ऐसा करने से एयर पॉल्यूशन काफी बढ़ जाता है।
एयर पॉल्यूशन प्रेग्नेंट वुमन के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इससे मां और गर्भस्थ शिशु दोनों को ही नुकसान हो सकता है। यहां तक कि इससे गर्भस्थ शिशु के विकास पर भी नकारात्मक असर पड़ सकात है। इसलिए, यह जरूरी है कि आप अपना अतिरिक्त ख्याल रखें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर प्रेग्नेंट वुमन दिवाली पर होने वाले पॉल्यूशन से खुद का बचाव कर सकती हैं-

रहें अंदर
दिवाली के दौरान पटाखों के कारण बाहर बहुत अधिक धुआं होता है, जो आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में सबसे बेहतर उपाय है कि आप शाम और रात के दौरान जब बहुत अधिक पटाखे जल रहे हों, आपको अंदर रहने की कोशिश करनी चाहिए। इतना ही नहीं, उस समय आप घर के खिड़कियां और दरवाजे भी बंद ही रखें।
एयर प्यूरिफायर का करें इस्तेमाल
दिवाली के दौरान जब एयर क्वालिटी बहुत खराब हो जाती है तो ऐसे में आपको खुद के लिए व अपने बच्चे के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत होती है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर के अंदर एयर पॉल्यूशन को कम करने के लिए एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें। सुनिश्चित करें कि इसे उस कमरे में रखा गया है जिसमें आप सबसे अधिक समय बिताते हैं।
पहनें मास्क
दिवाली के दिनों में हरवक्त अंदर रहना संभव नहीं होता है। आपको बार-बार बाहर जाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में एयर पॉल्यूशन के संपर्क में आना लाजमी है। ऐसे में खुद को प्रोटेक्ट करने के लिए आप हाई क्वालिटी मास्क का इस्तेमाल करें। यह मास्क आपको सीधे प्रदूषण के संपर्क मंे आने से बचाएगा।
रहें हाइड्रेटेड
प्रेग्नेंसी में यूं तो महिला को अपने वाटर इनटेक का ख्याल रखना ही चाहिए। यह ना केवल आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है, बल्कि इससे हानिकारक टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद मिलती है। जिससे आपके शरीर पर वायु प्रदूषण के प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।
खाएं एंटी-ऑक्सीडेंट रिच फूड्स
हेल्दी रहने और एयर पॉल्यूशन के इफेक्ट को दूर करने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट रिच फूड्स खाना यकीनन एक अच्छा विचार है। आप एंटी-ऑक्सीडेंट रिच फूड जैसे फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।
एयर क्वालिटी का रखें ध्यान
खराब एयर क्वालिटी का असर आप पर ना पड़े, इसके लिए जरूरी हक् कि आप एयर क्वालिटी के लेवल पर नजर बनाए रखें। आप कुछ ऐप्स व इंटरनेट की मदद से एयर क्वालिटी का ख्याल रखें और अगर एयर क्वालिटी खराब हो तो उस समय बाहर जाने से बचें।
करें इनडोर सेलिब्रेशन
यूं तो दिवाली पर हम अक्सर टेरेस या लॉन एरिया में पार्टी करते हैं। लेकिन ऐसे में पॉल्यूशन के कारण आपकी सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, अगर संभव हो तो आप अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ इनडोर दिवाली सेलिब्रेशन की प्लॉनिंग करें। इससे आप काफी हद तक खुद को प्रोटेक्ट कर पाएंगी।
डॉक्टर से करें कंसल्ट
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि दिवाली के दौरान खराब एयर क्वालिटी के कारण आपके बच्चे की हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें। वह आपको पर्सनलाइज्ड तरीके से सलाह दे पाएंगे, जिससे आप खुद को प्रोटेक्ट कर पाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
