Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
अगर बच्चा पहली बार जलाने वाला पटाखे-फुलझड़ी, इन 5 बातों से बिल्कुल न करें कॉम्प्रोमाइज
Diwali Safety Tips for Kids : अगर आपके बच्चे की यह पहली या दूसरी दीवाली है, तो आपने बहुत कुछ प्लान किया होगा कि आप उसे क्या पहनाएंगे और क्या गिफ्ट देंगे। पैरेंट्स अपने बच्चे की पहली दीवाली को लेकर बहुत एक्साइटेड होते हैं और कुछ अनमोल यादें बनाने के लिए इस त्योहार का इंतजार करते हैं।
इस खास मौके को और ज्यादा खास बनाने के कई तरीके हैं। लेकिन अगर आपका बच्चा 6 महीनें से ज्यादा बड़ा है, तो आपको दिवाली के समय कुछ सेफ्टी टिप्स का ध्यान रखें।

बेबी को दूषित वातावरण से दूर रखें
आजकल एयर क्वालिटी (Air Quality) काफी खराब है और दिवाली में प्रदूषण बढ़ का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको बेबी का खास ख्याल रखने की ज़रूरत है। अगर आप उसे बाहर ले जा रही हैं, जो मास्क न पहनाएं क्योंकि इससे उसका दम घुट सकता है। बजाय इसके किसी हल्के कपड़े या चुन्नी से उसका चेहरा ढकें।
दीपक जलाते समय रखें ध्यान
दियों के बिना दिवाली का त्योहार अधूरा हैं। ऐसे में कई बार बच्चें इस काम में मदद करते हैं। चूंकि बच्चे नटखट होते हैं, इसलिए दीये जलाते समय उनपर ध्यान देने की जरूरत है। जो बच्चे घुटने के बल चलते है, वो रोशनी देखकर उनकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं और जरा सी लापरवाही हादसे को दावत दे सकती है। कई बार बच्चे दीये जलाते समय खुद का हाथ भी जला बैठते हैं। इसलिए उनका ख्याल रखें।
अकेले न जलाने दे पटाखें
अगर आपका बच्चा पहली बार दिवाली पर पटाखे जलाने वाला है तो ध्यान दे। कई बार पैरेंट्स इतने बिजी हो जाते हैं कि बच्चे अकेले ही पटाखे जलाने लगते हैं। ऐसे में कई बार बच्चे पटाखों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि बच्चों को साथ लेकर ही पटाखें जलाएं।
फैंसी कपड़े पहनाने से बचें
कई बार फैंसी कपड़ों के चक्कर में बच्चों को दिवाली जैसे मौके पर खराब क्वालिटी के कपड़े पहचान देते हैं। ऐसे कपड़ों के आग पकड़ने का खतरा ज्यादा रहता है। बच्चों को दिवाली पर कॉटन के कपड़े ही पहनाएं। उन्हें ऐसे ही कपड़े पहनाएं, जिनसे उनका पूरा शरीर ढका रहे।
खानपान में लापरवाही न करें
दिवाली के शुभ अवसर पर बच्चे कुछ भी खा लेते हैं। पैरेंट्स उन पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे उनकी सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि इस त्योहार पर उन्हें पोषण से भरपूर चीजें ही खिलाई जाएं। ताकि वे सुरक्षित और हेल्दी रहें।
बच्चे की रूटीन पर रहें
यदि दीवाली की वजह से आपके बच्चे का शेड्यूल खराब होता है तो इसकी वजह से वो चिड़चिड़ा हो सकता है। हो सके तो दीपावली के दिन भी उसके डेली रूटीन को न छोड़ें। उसे उसके कमरे में ही झपकी लेने दें और ज्यादा थकान न होने दें।



Click it and Unblock the Notifications
