Latest Updates
-
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम
Baby Girl Names: मां लक्ष्मी के इन 10 नामों में से चुने बिटियां का नाम, जीवनभर बरसेगा ऐश्वर्य और सौभाग्य
Baby Girl Names Inspired by Goddess Lakshmi : आप अपनी बेटी को मां लक्ष्मी के अनेक नामों में से कोई एक प्यारा-सा नाम दे सकते हैं। मां लक्ष्मी धन और संपन्नता का प्रतीक हैं और बेटी को उनका नाम देने से, आप भी अपने घर में धन, सुख और वैभव पा सकते हैं। आपने भी सुना होगा कि नाम का प्रभाव हमारे जीवन और व्यवहार पर बहुत पड़ता है इसलिए बेटी को देवी लक्ष्मी का नाम देकर, आप उसमें मां के गुणों को पा सकते हैं।

यहां हम आपको मां लक्ष्मी के कुछ ऐसे नामों के बारे में बता रहे हैं जो आपको अपनी बेटी के लिए पसंद आएंगे।
अदित्रि: मां लक्ष्मी को अदित्रि के नाम से जाना जाता है। अदित्रि नाम का मतलब होता है सर्वोच्च सम्मान पाने वाला।
देवाश्री: अगर आपकी बेटी का कुंडली अक्षर 'द' है तो आप अपनी बेटी का नाम देवाश्री रख सकते हैं।
मानुषी : दयालु और सुंदर स्त्री को मानुषी कहते हैं। मां लक्ष्मी भी दया की देवी हैं इसलिए उन्हें मानुषी कहा जाता है।
वसुधा: वसुधा का एक अर्थ है पृथ्वी तो वहीं दूसरा अर्थ है प्रकृति के समान खूबसूरत होना।
त्रिशिखा: त्रिशिखा का अर्थ अहि त्रिशूल (त्रिशूल और पंचशूल में अंतर) धारण करने वाली या तीन दिव्य शिखाओं वाली।
सुदीक्षा: सुदीक्षा नाम का अर्थ है मां लक्ष्मी की पुकार। यानी कि मां लक्ष्मी की कृपा बरसना।
श्रेया: श्रेया का अर्थ होता है शुभ और भाग्यशाली। आप अपनी बेटी को यह नाम भी दे सकते हैं।
वाची : जिसकी बोली अमृत की तरह मीठी और मधुर हो, उसे वाची कहते हैं। देवी लक्ष्मी को भी वाची के नाम से जाना जाता है।
वास्वी: वास्वी के तेन अर्थ होते हैं। पहला दिव्य रात्रि, इन्द्रदे की पत्नी और मां लक्ष्मी के नामों में से एक।
वरुणवी : जल से जन्म लेने वाली या जल से जन्मी को वरुणवी कहते हैं। मां लक्ष्मी अपने पति भगवान विष्णु के साथ जल में ही वास करती हैं। आप अपनी बेटी को महालक्ष्मी का यह यूनीक नाम दे सकते हैं।
नंदिका: नंदिका का अर्थ है हर रूप से सुखी, प्रसन्न और संपन्न। यह मां लक्ष्मी का सिद्धि नाम है।
श्रीनिका : अगर आप मां लक्ष्मी का कोई मॉडर्न और यूनीक नाम ढूंढ रहे हैं तो श्रीनिका नाम आपको जरूर पसंद आएगा। श्रीनिका नाम का मतलब होता है कमल का फूल।
तक्षवी: अगर आप बिटिया का नाम मां लक्ष्मी का पर कुछ मॉर्डन रखना चाहते हैं, तो तक्षवी नाम भी रख सकते हैं। ये बिटिया पर खूब जंचेगा।



Click it and Unblock the Notifications
