Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चों में अच्छी आदतों के लिए दिलाए ये न्यू ईयर रेजोल्यूशन

छोटे बच्चे से लेकर बड़ों के लिए नए साल का पहला दिन बहुत खास होता है। नए साल से अपनी लाइफ में नए बदलाव लाने के लिए लोगों ने तैयारी भी तेज कर दी है। हर इंसान पूराने साल में की गई गलतियों से कुछ न कुछ नया सीखते हैं। इतना ही नहीं आने वाले नए साल में वो गलतियां न दोहराते हुए, कुछ नया और बेहतर करने के लिए भी खुद को तैयार करते हैं। सभी लोग आने वाले नए साल को बेहतर बनाने के लिए न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेते हैं। ताकि पूरे साल वो अपने उस संकल्प को पूरा करने के लिए मोटिवेट रहे।
न्यू ईयर रेजोल्यूशन सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं बच्चों के बेहतरी के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेकर बच्चे अपने बारे में सोच पाते हैं, और खुद को समझने का भी उन्हें मौका मिलता है। बच्चे अपने अंदर नई हेबिट्स डालने के लिए भी मोटिवेट होंगे। तो इस नए साल पैरेंट्स अपने बच्चों के साथ मिलकर उनके लिए न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेने और उन्हें पूरा करने में मदद करें। तो आइए जानते हैं इस न्यू ईयर बच्चे अपने लिए क्या-क्या रेजोल्यूशन ले सकते हैं।
फन एक्टिविटी के रूप में दिलाए रेजोल्यूशन
बच्चों को कोई नई चीज सिखाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन बच्चों को न्यू ईयर रेजोल्यूशन का महत्व बताएं। पैरेंट्स अपने बच्चों को एक फन एक्टिविटी के रूप में रेजोल्यूशन लेना सीखाए। ऐसे में आप उन्हें एक डायरी दें। बच्चों से आप पूछे की वो नए साल में अपने अंदर क्या बदलाव लाना चाहते हैं, और फिर उन बदलावों को उस डायरी में लिखें।
अच्छी आदतों को सीखने का संकल्प
इस डायरी में आप बच्चों को बीते साल में की गई गलती को सुधारते हुए उन आदतों को छोड़कर अच्छी आदत लेने के लिए रेजोल्यूशन लेने में मदद कर सकते हैं।
अनहेल्दी फूड्स को छोड़ने का संकल्प
नए साल में अनहेल्दी फूड्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, चॉकलेट जैसी चीजों को छोड़कर हेल्दी फूड्स खाने और अपने हेल्थ का ध्यान रखने का रेजोल्यूशन भी उनकी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी से दूर रहने का रेजोल्यूशन
टेक्नोलॉजी के समय में बच्चें मोबाइल फोन, लेपटॉप, वीडियो गेम्स, टीवी की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। अपना ज्यादा से ज्यादा समय वो स्क्रिन पर ही बीता रहे हैं। जो उनकी आंखों, दिमाग, और हेल्थ पर गलत असर डालता है। ऐसे में आप बच्चों को टेक्नोलॉजी से दूरी बनाकर फिजिकल एक्टिविटी पर ज्यादा फोकस करने का संकल्प दिला सकते हैं।
बड़ों का सम्मान करने का संकल्प
फोन में वीडियो देखकर आजकल बच्चे बहुत गलत आदत सीख जाते हैं। जिसके कारण वो जाने अनजाने में बड़ों का अपमान भी करने लगते हैं। आप बच्चों के साथ बात करके उन्हें नए साल के लिए बड़ों का सम्मान करने, छोटों के साथ प्यार से रहने के लिए भी रेजोल्यूशन दिला सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
