Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बेबी के लिए वाइप्स का इस्तेमाल करना हो सकता है खतरनाक
छोटे बच्चों के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट अवेलेबल हैं। इन्हीं में से एक है बेबी वाइप्स। यह एक पॉपुलर बेबी प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल हर उस घर में होता है, जहां पर छोटे बच्चे होते हैं। इन बेबी वाइप्स को इस्तेमाल करना काफी आसान होता है और लोग इन्हें आसानी से कैरी भी कर सकते हैं। यही कारण है कि लोग बेबी वाइप्स को काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह आपकी बेबी की स्किन पर किस तरह का प्रभाव छोड़ते हैं। अगर इन्हें बेबी के लिए अधिक यूज किया जाए तो इससे आपकी नन्हीं सी जान को नुकसान भी हो सकता है। जी हां, ऐसे कई कारण है, जिसकी वजह से बेबी वाइप्स का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम इन्हीं कारणों को जानने का प्रयास करेंगे-

हो सकती है एलर्जी
अगर आप बेबी वाइप्स का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो इससे बच्चे को एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मार्केट में मिलने वाले अधिक वाइप्स में एमआईटी अर्थात् मिथाइलिसोथियाज़ोलिनोन का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक बायोसाइड है, जिसे कॉस्मेटिक्स व पर्सनल हाइजीन प्रोडक्ट्स जैसे शैंपू, लोशन सनस्क्रीन में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह बायोसाइड एक स्किन सेंसिटाइज़र हो सकता है और इसके चलते डर्मेटाइटिस या गंभीर रूप से एलर्जी भी हो सकती है।

रैशेज का बढ़ जाता है रिस्क
अक्सर छोटे बच्चों की स्किन पर रैशेज भी हो जाते है। क्या आपको पता है कि इसके लिए वाइप्स भी जिम्मेदार हो सकते हैं। दरअसल, इनमें कुछ केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो बच्चे की नाजुक त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। यह स्किन में सूखापन, जलन और रैशेज होने की संभावना को बढ़ाते हैं। खासतौर से, छोटे बच्चों के लिए पैराबेंस, फ़ेथलेट्स, सल्फेट्स, क्लोरीन, अल्कोहल व फ्रेगरेंस युक्त वाइप्स का इस्तेमाल तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

सेंसेटिव स्किन को हो सकती है परेशानी
नवजात शिशुओं की त्वचा संवेदनशील होती है, इसलिए आप उनके लिए ऐसे ही कुछ भी नहीं चुन सकते। उनकी कोमल स्किन की केयर करने के लिए आप जितना नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, उतना ही अधिक अच्छा रहता है। जब आप अपने बच्चे की संवेदनशील त्वचा पर बेबी वाइप्स का उपयोग कर सकते हैं, तो हो सकता है कि उसे स्किन में जलन का अहसास हो। लेकिन वह आपको अपनी परेशानी बोलकर नहीं बता सकता। इसलिए, बेहतर होगा कि आप इसे अवॉयड ही करें।

अपनाएं ये उपाय
अगर आप अपने नन्हें-मुन्हें को वाइप्स के कारण होने वाले किसी भी रिस्क से बचाना चाहते हैं तो आप कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं-
• जहां तक हो, वाइप्स का इस्तेमाल कम से कम करने का प्रयास करें। मसलन, अगर आप घर पर हैं तो वाइप्स के स्थान पर पानी का इस्तेमाल करने को प्राथमिकता दें।
• अगर आप मार्केट से वाइप्स खरीद रहे हैं तो खासतौर से बेबी वाइप्स ही लें। साथ ही यह भी ध्यान दें कि वह फ्रेगरेंस फ्री हों और डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड हों।
• बेबी की स्किन की केयर के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप टॉयलेट पेपर रोल और कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की मदद से घर पर ही वाइप्स बनाएं।
• बच्चे के लिए हमेशा ऐसे वाइप्स का इस्तेमाल करें जो अल्कोहल-फ्री हों और बिना गंध वाले हों क्योंकि वे जलन को कम करेंगे।
• वाइप्स का इस्तेमाल केवल नैपी बदलने के दौरान ही करें। बच्चे के मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों को साफ करने के लिए उनका इस्तेमाल करने से बचें, जिससे एलर्जी की संभावना कम हो जाती है।
• हर नैपी बदलने के बाद बेबी क्रीम या पेट्रोलियम जेली की एक पतली परत बच्चे के बॉटम पर लगाने से वाइप्स में मौजूद केमिकल और बच्चे की स्किन के निकट संपर्क से बचा जा सकता है। दरअसल, बेबी क्रीम बच्चे की स्किन और वाइप्स में मौजूद केमिकल के बीच एक प्रोटेक्टिव बैरियर के रूप में काम करेगी।



Click it and Unblock the Notifications
