Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड्स

कई बार पेरेंट्स अपने बच्चों की हाइट को लेकर काफी परेशान रहते हैं। सही पोषण न मिलने के कारण बच्चे की हाइट उसके उम्र के हिसाब से छोटी रह जाती है। जिसके कारण पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए कई तरह के टॉनिक उन्हें पिलाते हैं, ताकि वो अपने उम्र के बच्चों से हाइट में छोटे न रह जाएं। लेकिन बच्चों के खान पान का सही ध्यान रखकर भी आप उनकी हाइट का अच्छे से ख्याल रख पाएंगे। आप उनकी डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्व शामिल करें। इस तरह के पोष्टिक आहार बच्चों के मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों का अच्छे से ख्याल रखते हैं। तो आइए जानते हैं बच्चे की रुकी हाइट को बढ़ाने के लिए आप उनकी डाइट में क्या-क्या चीज शामिल कर सकते हैं।
हाइट बढ़ाने के लिए सुपर फूड्स
1. सोयाबीन
बच्चों की डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें जरूर शामिल करें। आप उन्हें सोयाबनी से बनी चीजें भी खिला सकते हैं। बच्चों को सोयाबीन खिलाने से उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें प्रोटीन के साथ अमीनो एसिड के गुण भी पाए जाते हैं।
2. ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स कई पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल्स, फैट, प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड तत्व मौजूद होते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने की मदद से बच्चों का शरीर मजबूत बना रहता है। बच्चों के शरीर के सही विकास के लिए आप उनकी डाइट में ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करें।
3. हरी सब्जियां
हरी सब्जियां बच्चों के हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन बच्चे अक्सर हरी सब्जियां खाने से परहेज करते हैं। हरी सब्जियों में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ए, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, फोलेट, कैल्शियम, पौटेशियम से भरपूर होते हैं। लेकिन बच्चों के हेल्थ और हाइट बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में जरूर शामिल करें।
4. केला
बहुत कम लोगों को ही शायद ये पाता होगा कि, केला बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद करता है। केला आपको हर सीजन में आसानी से मार्केट में मिल जाता है। केला विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पौटेशियम की मात्रा से भरपूर होता है। बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में केला शामिल करना न भूलें।
5. दूध
नवजात शिशु से लेकर बड़े होते बच्चों तक, सभी की हेल्थ के लिए दूध बहुत जरूरी है। दूध में कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन के गुण मौजूद होते हैं। जिसे पीने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है। आप दूध से बने खाद्य पदार्थ जैसे पनीर, बटर, आदि चीजें भी बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
6. अंडा
अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है। जिसे आप बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें। अंडा विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, रिबोफ्लेविन और खनिजों का अच्छा स्त्रोत भी है। बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए आप उन्हें नाश्ते या डिनर में अंडा खिला सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
