Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सिद्धू मूसेवाला के घर फिर गूंजेगी किलकारियां, IVF से मां देंगी अगले महीने बच्चे को जन्म, जानें प्रोसेस?
Sidhu Moosewala's parents to welcome a baby soon through IVF : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर में अगले महीने किलकारी गूंजेगी। सिंगर की मां चरण कौर गर्भवती हैं और वो IVF टेक्निक के जरिए मार्च में बच्चे को जन्म देंगी। इस बात की पुष्टि सिंगर के पिता और चाचा चमकौर सिंह ने की है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी और 2022 में उनकी हत्या के बाद अकेले पड़ गए थे। अब उनके पैरेंट्स आईवीएफ जल्द ही फिर से मां-पिता बनेंगे। ये खबर सुनने के बाद सिंगर के फैंस के बीच खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

आइए इसी बहाने जानते हैं कि आईवीएफ क्या है और इसे कौन करवा सकता है और भी बहुत कुछ डिटेल में-
आईवीएफ क्या है?
आईवीएफ (IVF) का मतलब होता है इन विट्रो फर्टिलाइजेशन। इस प्रोसेस से संतान की चाह रखने वाले कई कपल की इच्छा पूरी होती है। इसे टेस्ट ट्यूब बेबी के नाम से भी जाना जाता है। जब शरीर अंडों को निषेचित करने में विफल रहता है, तो उन्हें लैब में आर्टिफिशियल रुप से निषेचित किया जाता है। इसी टेक्निक को आईवीएफ कहा जाता है। जब अंडे निषेचित हो जाते हैं, तो भ्रूण को मां के गर्भाशय यानी यूट्रस में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
आईवीएफ में महिला के अंडों और पुरूष के शुक्राणुओं के साथ मिलाया जाता है। यह प्रक्रिया तब तक पूरी नहीं होती है जब तक की अंडो का निषेचन नहीं हो जाता। हालांकि, आईवीएफ एक जटिल और महंगी प्रक्रिया हो सकती है। यह प्रोसेस को कई चरणों में पूरा होता है।

कैसे होता है आईवीएफ?
आईवीएफ ट्रीटमेंट शुरू करने से लेकर प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने तक में 5-6 सप्ताह तक का समय लग जाता है। इस प्रोसेस में महिला को हार्मोन इंजेक्शन दिए जाते हैं ताकि ऑव्यूलेशन की प्रक्रिया में महिला के ज्यादा और अच्छी क्वॉलिटी के एग का उत्पादन कर सकें। इसके बाद इसमें पुरुषों के अच्छी क्वॉलिटी के स्पर्म से महिला के एग को मिलाया जाता है। फिर इसे महिला के यूट्रस में ट्रांसफर कर दिया दिया जाता है।
आईवीएफ प्रोसेस का खर्चा 1.5 लाख से 2 लाख रुपए तक होता है कभी-कभी यह खर्चा बढ़कर 5 लाख या उससे ज्यादा भी जा सकता है। अगर आईवीएफ का एक अटैम्प फेल हो जाता है, तो दूसरे अटैम्प के लिए फिर से उतना ही खर्चा आता है।
किन स्थितियों में कराया जाता है आईवीएफ?
- महिला की फैलोपियन ट्यूब्स पूरी तरह से ब्लॉक हैं।
- पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी
- महिला में पीसीओडी की वजह से ओव्यूलेयशन में समस्या
- 40 या 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करना।
- एंडोमेट्रियोसिस या अन्य फर्टिलिटी ट्रीटमेंट विफल होने जैसी स्थितियों में IVF कारगर साबित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications