Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
बच्चों को डरा कर कभी मत सुलायें

दिल्ली के मयूर विहार की मनोचिकित्सक डा. रीना वशिष्ठ बताती हैं कि बच्चे जो भी सुनते हैं, या देखते हैं, वो सभी बातें रात में सोते वक्त सोचते हैं। ऐसे में अगर आप उन्हें भूत प्रेत या किसी खतरनाक जानवर की आवाज़ सुनाकर डराते हैं और जबर्दस्ती सोने को कहते हैं, तो उस वक्त तो बच्चा डर कर बिस्तर पर मुंह ढक कर लेट जाता है और आप निश्चिंत हो जाते हैं, लेकिन बच्चे के दिमाग में जो घूमता है, वह आप सोच भी नहीं सकते। आप जो भी डरावनी बातें करते हैं, उसे सोच कर बच्चा सोने से पहले सोचता रहता है और उससे खुद को जोड़ने लगता है। ऐसे में बच्चे सोने से पहले अचानक रोने लगते हैं या फिर सोते-सोते अचानक चौंक जाते हैं।
चौंक कर उठने पर बच्चा उसी चीज या जानवर का नाम लेगा, जिसका नाम लेकर आपने उसे डराया था। डा. वशिष्ठ कहती के मुताबिक बच्चे यही बातें बार-बार सोचते रहते हैं और उनकी इमेजिनरी दुनिया में वह चीज़ सबसे खतरनाक बन जाती है। बार-बार डराने से बच्चे खुलकर सोच नहीं पाते। उनके दिमाग में काल्पनिक सीमाएं बन जाती हैं और वह उसी में सीमित रह जाता है। इससे उसके मानसिक विकास पर भी असर पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
