Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
बढ़ते बच्चों के लिये कैल्शियम वाले आहार
कैल्शियम वाला आहार हर किसी के लिये आवश्यक होता है। खासतौर पर महिलाओं को कैल्शियम की सख्त आवश्यकता होती है क्योंकि रजोनिवृत्ति के बाद उनकी हड्डियों से कैल्शियम घटने लग जाता है। लेकिन बढ़ते हुए बच्चों से ज्यादा कैल्शियम की आवश्यकता किसी को नहीं होती। अगर आपको थोड़ा सा भी ज्ञान हो तो हम आपको बता दें कि हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम की विषेश आवश्यकता होती है। तो अगर आपके बच्चे लंबे हो रहे हैं, तो उन्हें कैल्शियम की अति आवश्यकता है। बच्चों को अगर दूध पसंद नहीं है तो आप उन्हें कुछ विशेष आहार खिला सकती हैं।
कैल्शियम रिच आहार के बारे में ज्यादा किसी को नहीं पता है, इसलिये इसकी जानकारी देने में हम आपकी मदद करेंगे। कुछ आहार जिसमें कैल्शियम भरा पड़ा होता है, उनके नाम हैं, चीज़, बादाम, पालक, दही, संतरा और ओटमील आदि। बच्चों को इसे खाने में शायद अच्छा न लगे लेकिन आपको उन्हें इसे मजेदार तरीको से बना कर खिलाना चाहिये। इन खाद्य पदार्थो को खाने से बच्चों कि हड्डियां मजबूत बनेंगी और वे जल्दी जल्दी लंबे होगें।
आइये जानते हैं कौन से हैं वे आहार जिनमें कैल्शियम भरा पड़ा होता है।

दूध
अगर कैल्शियम चाहिये तो दूध जरुर दें। दिन में दो बार फैट वाला दूध दें जिससे उन्हें कैल्शियम के साथ प्रोटीन भी मिले।

चीज़
चीज़ दूध से बना प्रोडक्ट है जिसमें बहुत सारा कैल्शियम होता है बच्चों को चीज़ खाना बहुत पसंद होता है।

सार्डिन मछली
यह एक प्रकार की छोटी मछली होती है, जिसमें बहुत सारा कैल्शियम भरा होता है। अगर बच्चा नॉन वेज खाता हो तो, उसे यह जरुर खिलाएं।

दही
दही में बहुत सारा कैल्शियम होता है और बच्चों के पेट को सही रखने का काम भी करता है।

बादाम
यह बच्चों को कैल्शियम देने के साथ ही उन्हें विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी प्रदान करता है।

पालक
इसमें बहुत सारा कैल्शियम, आयरन और विटामिन के होता है।

सोया मिल्क
जिन बच्चों को दूध हजम नहीं होता आप उन्हें सोया मिल्क पिला सकती हैं।

टोफू
यह सोया प्रोडक्ट है जिसमें बहुत सारा विटामिन डी और कैल्शियम होता है। इससे आप करी बना सकती हैं और बच्चों को खिला सकती हैं।

वाइट बींस
आधे कप वाइट बींस में आपको 100 ग्राम कैल्शियम प्राप्त हो सकता है।

ओटमील
यह बहुत ही अच्छा ब्रेकफास्ट माना जाता है। इसे दूध के साथ बच्चों को सर्व करें और कैल्शियम का लाभ उठाएं।

संतरे का रस
बच्चों को ऑरेंज जूस पसंद होता है इसलिये उन्हें इसे पिलाएं। इमसें विटामिन सी और कैल्शियम होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications