Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दीवाली पर बच्चों का रखिये खास ख्याल
दीपावली जितनी खुशियां ले कर आती है वहीं माता-पिता के लिये जोखिम भी लाती है। कारण होता है तेज रौशनी और आग उगलते हुए पटाखे, जिसे बच्चे जिद कर के अपने परिवारजनों से खरीदवा लेते हैं। धमाकेदार बंब, फुलझड़ी, आनार और अन्य नुकसान तथा धुंआ फैलाने वाले पठाखों से बच्चों को सावधानी बरतने की विशेष जरुरत होती है। लेकिन बच्चे तो बच्चे होते हैं, उनका तो काम ही है जिद करना। मगर इस दीवाली वाले दिन बच्चों के मां बाप को उनकी विशेष नीगरानी करने की जरुरत है।

दीवाली पर बच्चों का रखिये खास ख्याल
1. बच्चों को पटाखों के नुकसान बताएं
बच्चों को पास बैठा कर बताएं कि पाटाखे से उसे शारीरिक तौर पर कितना नुकसान पहुंच सकता है। वैसे तो बच्चे के अंदर किसी भी प्रकार का डर नहीं भरना चाहिये लेनिक पटाखों का डर उसके अदंर जरुर डालें।
2. बच्चों को रात में ज्यादा देर बाहर न रहने दें
रात में हर किसी के यहां पटाखे छोडे़ जा रहे होंगे इसलिये यदि आपने अपने बच्चे को किसी दोस्त के यहां दीवाली मनाने के लिये भेजा है तो, उसे सही समय पर घर पर वापस ले आएं।
3. हमेशा अपने बच्चे के साथ रहें
अगर आपका बच्चा काफी छोटा है या फिर वह बहुत शैतान है तो, उसके साथ हमेशा खडे़ रहें। अपने बच्चे के साथ ही पटाखे जलाएं।
4. आंखों का विशेष ख्याल
आंखें काफी नाजुक होती हैं इसलिये हो सके तो बच्चों को पटाखे छुड़ाते वक्त चश्मा पहनने को दे दें। इससे पटाखों से निकलने वाले धुएं और तेज रौशनी का असर आंखों पर नहीं पडे़गा।



Click it and Unblock the Notifications
